333 करोलबाग, दिल्ली में मसि्ज़द के चारों ओर दीवार का निर्माण - Page 42

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 27

सर मोहम्मद यामीन खांः जब माननीय सदस्य यह बताते हैं कि सरकार ने दीवार बनाने का निर्णय किया है ताकि इस सरकारी भूमि पर चलने से लोग रूकें, क्या मैं यह जान सकता हूं कि यह सरकारी भूमि कैसे हो गई? जब यह कब्रिस्तान है तो माननीय सदस्य यह क्यों कहते हैं कि यह सरकारी भूमि है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः जैसा कि इस समय परामर्श दिया गया है, सरकार इस भूमि को सरकारी भूमि मानती है_ परन्तु मैं इस बारे में कानूनी सलाह ले रहा हूं।

सर मोहम्मद यामीन खांः क्या माननीय सदस्य सभी अंग्रजी कब्रिस्तान और हिंदू श्मशान भूमि को सरकारी भूमि को सरकारी भूमि कहते हैं?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः जैसा कि मैने कहा, मैं इस बारे में कानूनी सलाह ले रहा हूं।

सर मोहम्मद यामीन खांः परन्तु माननीय सदस्य ने स्वयं कहा कि वहां कब्रिस्तान है और इसके साथ ही उस भूमि को सरकारी भूमि कहते हैं?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः यह ऐसी स्थिति है जिसके बारे में सरकार को परामर्श दिया गया है।

सर मोहम्मद यामीन खांः किसके द्वारा यह परामर्श दिया गया है?

सभापति महोदय (माननीय सर अब्दुर रहीम)ः माननीस सदस्य ने पहले ही बताया है कि वह इस बारे में कानूनी सलाह ले रहे हैं?

सर मोहम्मद यामीन खांः उन्हे किसका परामर्श मिला है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः उन व्यक्तियों के द्वारा परामर्श मिला है जो सरकार को परामर्श देने के अधिकारी हैं।

मौलवी मोहम्मद अब्दुल गनीः क्या मैं यह जान सकता हूं कि सरकार ने उस भूखंड को अधिग्रहीत किया है जिसे माननीय सदस्य कब्रिस्तान और मस्जिद का केन्द्र बताते हैं।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः यह अनावश्यक है कि उस भूमि का अधिग्रहण किया जाए।