335 भारत सरकार मुद्रणालयों के लेखाओं की लेखा-परीक्षा - Page 43

28 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

334

ऽगैर-भारतीयों की लोक उपयोगिता संस्थाएं

1591. श्री टी. एस. अविनाशलिंगम चेटिट्यारः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) भारत में ब्रिटिश और अन्य गैर-भारतीयों की लोक उपयोगिता संस्थाओं की संख्या क्या है_ और

(ख) क्या इन लोक उपयोगिता संस्थाओं का अधिग्रहण करने के कभी प्रयत्न किए गए?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः (क) और (ख) अपेक्षित जानकारी एकत्र की जा रही है और मिलने पर सभा-पटल पर रख दी जाएगी।

335

ऽभारत सरकार मुद्रणालयों के

लेखाओं की लेखा-परीक्षा

1596. श्री के. वी. जिनाराजा हेगड़ेः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) क्या भारत सरकार मुद्रणालयों के लेखाओं की वार्षिक लेखा-परीक्षा महा-लेखाकार. केन्द्रीय राजस्व, नई दिल्ली द्वारा की जाती है_

(ख) क्या लेखा परीक्षा की रिपोर्टो की प्रतियां माननीय श्रम सदस्य के कार्यालय को अवलोकन और कारवाई के लिए भेजी जाती है और क्या इस प्रकार की प्रतियाँ गत दो वर्ष में प्राप्त हुई हैं, यदि हाँ, तो इस पर क्या कारवाई की गई_

(ग) क्या यह सच है कि गत रिपोर्टों में कागज के लेखाओं में गंभीर कमियां बताई गई हैं और उन पर कोई कारवाई नहीं की गई_ यदि हाँ तो उसके कारण क्या हैं_ और

(घ) क्या नई दिल्ली स्थित मुद्रणालय की गत दो वर्ष की लेखा-परीक्षाओं की रिपोर्टो में से प्रत्येक रिपोर्ट की प्रतिलिपि सदन के पटल पर रखने का प्रस्ताव है?

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1945, 4 अप्रैल, 1945, पृष्ठ 2428

ऽ वही, पृष्ठ 2431