32 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
(ख) क्या वह इस तथ्य से भी अवगत हैं कि ग्रीष्म ऋत का आवंटन (1945) अभी समाप्त नही हुआ है_
(ग) यदि (ख) का उत्तर सकारात्मक हो तो क्या माननीय श्रम सदस्य उन सरकारी कर्मचारियों के लिए खस-खस टटिट्यों के हेतु आवेदन पत्र देने की तारीख बढ़ाना चाहते हैं जिन्हें अप्रैल, 1945 में क्वार्टर आवंटित किए जाएंगे परन्तु जिनके पास आज क्वार्टर नहीं है_ और यदि नहीं, तो क्यों नही?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः (क) जी हां।
(ख) नवीनतम नियमों के अधीन सामयिक आवंटन बंद कर दिए गए हैं। अतः यह प्रश्न नहीं उठता।?
(ग) सरकारी कर्मचारी जिनके पास अभी सरकारी क्वार्टर नहीं है और जिन्हें अप्रैल में सरकारी क्वार्टर आवंटित किए जाएंगे, अप्रैल के अंत तक खस-खस टटिट्यों के लिए आवेदन-पत्र दे सकते हैं यद्यपि इस प्रकार की टटिट्यों की सप्लाई में आवश्यक रूप से कुछ देर हो जाएगी।
339
ऽश्रम विभाग द्वारा खोले गए तकनीकी केंद्र
1697. डॉ. सर जि़याउद्दीन अहमदः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि श्रम विभाग द्वारा खोले गए उन तकनीकी केंद्रों की संख्या क्या है जो ( i ) मुस्लिम संस्थाओं से सम्बद्ध हैं, ( ii ) गैर-मुस्लिम संस्थाओं से सम्बद्ध हैं, और ( iii ) किसी भी इंजीनियरी संस्थाओं से संबंधित न होकर स्वतंत्र संस्थाओं से सम्बद्ध हैं_
(ख) ( iii ) के अंतर्गत कितनी संस्थाएं मुस्लिम प्रशासन के अन्तर्गत हैं और कितनी संस्थाएं गैर-मुस्लिम प्रशासन के अंतर्गत हैं_ और
(ग) क्या माननीय सदस्य ( i ), ( ii ) और ( iii ) वर्गों में दिए गए तकनीशियनों के लिए इन सभी केन्द्रों के नाम सभा पटल पर रखेंगे?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः (क) ( i ) 5, ( ii ) 74, ( iii ) यदि स्वतंत्र संस्थाओं का अर्थ निजी संस्थाओं से है तो उनकी संख्या 36 है।
ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1945, 9 अप्रैल, 1945, पृष्ठ 2611