339 श्रम विभाग द्वारा खोले गए तकनीकी केंद्र - Page 48

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 33

(ख) 36 में से 2 संस्थाएं विशुद्ध रूप से मुस्लिम प्रशासन के अन्तर्गत हैं।

(ग) सभा पटल पर एक विवरण रख दिया गया है।

विवरण

1. मुस्लिम संस्थाओं से सम्बद्ध टेक्निकल प्रशिक्षण केंद्रः

(क) इंजीनियरीः ( i ) अब्दुला फज़ल भाई टेक्नीकल इन्स्टीट्यूट, सेण्ट ज़ेवियर कॉलेज, बम्बई।

( ii ) एंग्लो - अरेबिक कॉलेज टेक्नीकल इन्स्टीट्यूट, दिल्ली।

( iii ) मुस्लिम यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग कॉलेज, अलीगढ़।

(ख) गैर-इंजीनियरीः ( iv ) अंजुमन इंडस्ट्रियल स्कूल, मद्रास।

( v ) शिक्षा इंटरमीडिएट कॉलेज, लखनऊ।

2. गैर-मुस्लिम संस्थाओं से सम्बद्ध टेक्निकल ट्रेनिंग सेण्टर्स एसोसिएशनः

(प्रांतीय, सरकारों और रियासतों तथा रेलवे वर्कशाप्स द्वारा चलाई गई संस्थाओं से सम्बद्ध केन्द्रों को छोड़कर)

(क) इंजीनियरीः ( i ) बी.पी. चौधरी टेक्निकल स्कूल, कृषि नगर।

( ii ) कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, बंगाल।

( iii ) डी.जे. इंडस्ट्रियल स्कूल, राजशाही।

( iv ) डॉन बोस्को टेक्निकल स्कूल, कृषि नगर।

( v ) आई.जी.एन. कम्पनी लिमिटेड, सोनाचारा वर्कशाप, नारायणगंज।

( vi ) के.के. टेक्निकल स्कूल, माईमेनसिंह।

श्री टी. एस. अविनाशलिंगम चेटिट्यारः ये टेक्निकल केन्द्र किस प्रकार के हैं?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः ये ऐसे केन्द्र हैं जहां टेक्निकल ट्रेनिंग दी जाती है।

श्री टी. एस. अविनाशलिंगम चेटिट्यारः किन उद्योगों के लिए?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः कई ट्रेडों के लिए।

सर मोहम्मद यामिन खां ः क्या उनमें अलीगढ़ भी एक है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः जी हां, निश्चय ही।