विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 35
उत्तरी सर्किल - लायलपुर और सोनीपत_
केन्द्रीय सर्किल - दिल्ली, अकोला अथवा नागपुर_
उत्तरी-पूर्वीय सर्किल - अलीगढ़_
दक्षिण-पूर्वीय सर्किल - गुलजार बाग (पटना) और कटक_
पूर्वीय सर्किल - हुगली_
पश्चिमी सर्किल - वोरीवली (बम्बई) और हुबली_ और
दक्षिणी सर्किल - मद्रास, बेवाड़ा, त्रिवेन्द्रम और कोयम्बटूर।
341
ऽयू. पी. टेक्निल ट्रेनिंग सेण्टर्स को
पॉलीटेक्निक में विकसित किया जाना
99. डॉ. सर जि़याउद्दीन अहमदः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि यू.पी. में टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर्स को सरकार पॉलीटेक्निक में विकसित करने पर विचार कर रही है_
(क) क्या यह सच है कि सरकार ने टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर्स को पॉलीटेक्निक में विकसित करने के लिए दो स्थान अर्थात् दयालबाग और बनारस विश्वविद्यालय का चयन किया है_ और
(ख) क्या यह सच है कि अलीगढ़ को मुस्लिम लीग पार्टी के विशेष अनुरोध पर सूची में शामिल कर लिया गया था, क्या यह सच है कि निरीक्षकों और सलाहकारों में से एक सदस्य मुस्लिम है जो युद्ध तकनीशियनों की देख रेख करता है_ और यदि उत्तर नकारात्मक है तो मुस्लिम निरीक्षकों की संख्या क्या है?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः (क) इस समय ट्रेनिंग सेंटर्स को पॉलीटेक्निक में विकसित करने की कोई योजना, संयुत्तQ प्रति आदि श्रम विभाग के विचारधीन नहीं है। इसलिए इस उद्देश्य के लिए किसी केन्द्र के चयन करने का प्रश्न नहीं उठता।
(ख) ऊपर बताए गए (क) के उत्तर की दृष्टि से (ख) के अधीन प्रश्न के प्रथम भाग पर विचार नहीं किया जा सकता। भाग (ख) के शेष भाग के संबंध में तकनीकी प्रशिक्षण योजना (टेक्निकल ट्रेनिंग स्कीम) के अन्तर्गत क्षेत्रीय निरीक्षकों में से कोई भी निरीक्षक मुस्लिम नहीं है और ऐसे कोई भी अधिकारी नहीं है जिन्हे फ्सलाहकारय् की पदवी दी गई हो।
ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1945, 9 अप्रैल, 1945, पृष्ठ 2614