342 औद्योगिक स्थापनाओं में केंटीन और केफेटेरिया खोला जाना - Page 51

36 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

342

ऽऔद्योगिक स्थापनाओं में

केंटीन और केफेटेरिया खोला जाना

1700. सर के. बी. जिना राजा हेगड़ेः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) क्या सरकार नियोत्तQाओं द्वारा सभी औद्योगिक स्थापनाओं में केंटीन और केफेटेरिया खोले जाने को प्रोत्साहित कर रही है, जहां सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराया जाए_

(ख) वर्ष 1944-45 में देश में इस प्रकार की कितनी कैंटीन और केफेटेरिया

खोली गई_

(ग) क्या सरकार ने देश में आर्डीनेंस फैक्टरियों के कामगारों को ऐसे लाभ दिए हैं_

(घ) क्या माननीय सदस्य इस बात से अवगत हैं कि आराबनकाडा फैक्ट्री के कामगारों ने सरकार से इस प्रकार के लाभ मांगे हैं_ और

(घ) क्या सरकार आराबनकाडा के कामगारों को इस प्रकार के लाभ देने का विचार रखती है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः (क) जी हाँ।

(ख) केफेटेरिया से अलग विशेष रूप से केंटीन के आंकड़े नहीं रखे जाते हैं। उपलब्ध सूचना से यह विदित होता है कि वर्ष 1944 के समाप्त होने तक पका हुआ भोजन सप्लाई करने के लिए 315 संस्थापन थे और शेष संस्थापनों में जलपान उपलब्ध कराया जाता था।

(ग) जी हां।

(घ) नहीं।

(घ) फैक्ट्री में चाय और अन्य जलपान की बिक्री की व्यवस्था पहले से ही की गई है। कारखाने में भोजन की व्यवस्था करने के प्रश्न पर विचार जाएगा यदि उसकी अधिक मात्रा में मांग हो जाती है।

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1945, 9 अप्रैल, 1945, पृष्ठ 2615