विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 41
प्रोफेसर एन. जी. रंगाः माननीय सदस्य ने अपने प्रश्न में बताया कि पानी के टैप और उच्च सुविधाएं विद्यमान नहीं हैं। इन सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः मैं इस मामले की जांच-पड़ताल करूंगा।
346
ऽनई दिल्ली में स्थायी तौर पर रखे गए शिमला
कर्मचारियों के आवास की कठिनाई
1800. श्री बद्री दत्त पाण्डेः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि शिमला के उन कर्मचारियों की संख्या क्या है जो नई दिल्ली में स्थायी तौर पर काम कर रहे हैं?
(ख) क्या वह इस तथ्य से अवगत हैं कि इन कर्मचारियों और उच्च कर्मचारियों को विभागों अथवा कार्यालयों की मुख्य शाखाओं से बहुत दूर स्थानान्तरित होने पर अधिक असुविधा महसूस की जाती है?
(ग) क्या उनका प्रत्येक विभागीय यूनिट को एक ही भवन में स्थित करने का विचार है?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः (क) यह सूचना तत्काल उपलब्ध नहीं है तथा इसके संग्रह करने में निहित समय और श्रम न्यायसंगत नहीं लगते।
(ख) हां।
(ग) वर्तमान परिस्थितियों में यह सदैव संभव नहीं है कि किसी विशेष कार्यालय के सभी कर्मचारियों को एक भवन में स्थान दिया जाए। फिर भी इस बात के प्रयास किए गए कि यथासंभव इस सिद्धान्त का पालन किया जाए।
347
# भारतीय मजदूरों के फेडरेशन को सरकारी योगदान
1800. श्री बद्री दत्त पाण्डेः (क) क्या श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि सरकार ने फ्द स्टोरी ऑफ ए सोर्डिड एपीसोडय् (अधम घटना की कहानी) नामक पुस्तक देखी है जिसमें बताया गया है कि उनके विभाग द्वारा भारतीय मजदूर फेडरेशन के सचिव श्री एम. एन. राय को 13000 रुपये का अनुदान दिया गया और यह पुस्तक गणपतराम द्वारा प्रकाशित की गई_
ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1945, 9 अप्रैल, 1945, पृष्ठ 2631 # वही, 12 अप्रैल, 1945, पृष्ठ 2797