347 भारतीय मजदूरों के फेडरेशन को सरकारी योगदान - Page 57

42 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

(ख) क्या सरकार लेखाओं का विवरण सदन के पटल पर रखेंगे और यह बताएंगे कि यह राशि किस प्रकार व्यय की गई_

(ग) क्या सरकार यह बताने की कृपा करेगी कि 13000 रुपये मासिक अनुदान चालू वर्षों के बजट में शामिल किया गया है और यदि हां तो अनुदान की मांगों में किस शीर्ष के अन्तर्गत इसे दिखाया गया है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः (क) मैने पुस्तक नहीं देखी है।

(ख) माननीय सदस्य का ध्यान 2 नवम्बर, 1944 को श्री लालचन्द नवल राय द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्न संख्या 31 के उनके अनुपूरक प्रश्न के उत्तर की ओर आकर्षित करना चाहूंगा।

(ग) जी हां_ यह वर्ष 1945-46 के अनुदानों की मांगों में शीर्ष फ्युद्ध-सी-5 से सम्बंधित विविध कार्य - युद्ध प्रचार पर व्यय सी-5(4)- मजदूरी का प्रचारय् के अन्तर्गत सम्मिलित किया गया है।

श्री बद्री दत्त पांडेः माननीय सदस्य ने किसी अन्य दिन यह बताया था कि लेखाओं का विवरण सदन के पटल पर रखा जाएगा। वह ऐसा कब कर रहे हैं?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः इससे यह बात नहीं उभरती।

श्री लालचन्द नवलरायः यदि माननीय सदस्य ने इस पुस्तक को नहीं पढ़ा है तो क्या मैं उन्हें यह बता दूँ कि दो पुस्तकें हैं जो एक दूसरे के विपरीत हैं। एक पुस्तक के लेखक श्री जमना दास मेहता हैं तो दूसरी पुस्तक के लेखक श्री रॉव हैं। क्या माननीय सदस्य इन पुस्तकों को मँगवाएँगे और उनका अध्ययन करेंगे तथा तभी उन्हें विदित होगा कि दोनों पुस्तकों में विरोधाभासी कथन हैं? तब क्या माननीय सदस्य इस प्रश्न की गहराई में जाएंगे और यह पता लगाएंगे कि इस राशि को किस प्रकार व्यय किया गया, क्या यह राशि उन दोनों के बीच आधी-आधी बाँटी गई अथवा किस प्रकार क्या हुआ?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः मेरा यह प्रस्ताव नहीं है कि मैं इन पुस्तकों की खरीद पर अपना धन व्यय करूँ। यदि ये पुस्तकें मेरे पास भेजी जाएं तो मैं उन पुस्तकों का अध्ययन करूँगा।

श्री टी. एस. अविनाशलिंगम चेटिट्यारः मुझे खेद है। मैं प्रश्न के भाग ‘ग’ का उत्तर नहीं समझ सका। क्या माननीय श्रम सदस्य दोहरायेंगे?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः मैने कहा कि अनुदान अनुदानों की माँगों में है।