349 ब्रिटिश अमेरिकन अभ्रक मिशन - Page 59

44 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

श्री राम नारायण सिंहः (क) क्या मैं यह पूछ सकता हूँ कि क्या यह भारत सरकार द्वारा प्रांतीय सरकारों के अधिकारों का अतिक्रमण है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः जैसा कि मैने कहा था, मैने जो उत्तर दिया था, उसमें मुझे कुछ भी नहीं जोड़ना है।

349

ऽब्रिटिश अमेरिकन अभ्रक मिशन

1802. श्री राम नारायण सिंहः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि वर्तमान संयुत्तQ ब्रिटिश अमेरिकन अभ्रक मिशन किसकी पहल पर गठित किया गया_

(ख) ऊपर बताए गए मिशन में ब्रिटिश और अमेरिकन प्रतिनिधियों की संख्या क्रमशः क्या है_

(ग) मिशन के प्रयोजन और कार्य क्या हैं_ और

(घ) क्या यह अस्थायी साधन है अथवा क्या मिशन युद्ध के बाद भी स्थायी रूप से चलने के लिए है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः (क) यह संयुत्तQ अभ्रक मिशन भारत सरकार और महामहिम की सरकार तथा महामहिम की सरकार और अमरीका की सरकार के परस्पर विचार-विमर्श के फलस्वरूप गठित किया गया।

(ख) इसमें तीन ब्रिटिश और तीन अमरीकी सरकार के प्रतिनिधि हैं।

(ग) यह मिशन अपने मालिकों के अनुदेशों के अधीन संयुत्तQ एवं आवश्यक सभी अभ्रक की खरीद, निरीक्षण, स्वीकृति और भुगतान तथा प्ररेणा के लिए उत्तरदायी है।

(घ) यह केवल युद्ध का साधन है।

श्री राम नारायण सिंहः क्या मैं यह पूछ सकता हूँ कि भारत सरकार अथवा अभ्रक उद्योग को मिशन में प्रतिनिधित्व क्यों नही दिया गया?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः यह अनावश्यक है, यह केवल खरीद के लिए मिशन है।

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1945, 9 अप्रैल, 1945, पृष्ठ 2799