46 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः सरकार ने पहले ही कदम उठाए हैं कि पिछड़े वर्गों (अनुसूचित जातियों आदि) के उम्मीदवारों को बोविन प्रशिक्षण योजना में भर्ती कराने में सहायता की जाए। राष्ट्रीय सेवा श्रमिक अधिकरण जो चुनाव करते हैं, को यह निदेश दिया गया है कि साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व के संबंध में अलग-अलग प्रान्तों में लागू आदेशों का पालन करें और यह देखें कि विभिन्न संप्रदाय तथा वर्ग पर्याप्त रूप से प्रतिनिधित्व पाते हैं। इसके अलावा अधिकारियों से यह भी कहा गया है कि वे अपने साथ अनुसूचित जाति के प्रभावशील गैर-सरकारी व्यक्ति को शामिल कर लें और यदि आवश्यकता हो तो एक मुसलमान को शामिल कर लें जो उन्हें अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के पर्याप्त प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करेगा।
352
ऽप्रांतीय राष्ट्रीय श्रमिक सेवा अधिकरण में
हिंदू पिछड़े वर्गों का प्रतिनिधि
1805. श्री एम. घियासुद्दीनः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या हिन्दू पिछड़े वर्गों में से कोई प्रतिनिधि प्रांतीय राष्ट्रीय श्रमिक सेवा अधिकरण में हैं_ और यदि नहीं तो क्यों नहीं?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः भारत सरकार इस तथ्य से अवगत नहीं है कि राष्ट्रीय सेवा श्रमिक अधिकरणों में हिन्दू पिछड़े वर्गों के सदस्य हैं। इन अधिकरणों में जातीय आधार पर प्रतिनिधित्व न तो आवश्यक है और न व्यावहारिक ही।
353
# स्थायी श्रमिक समिति की पांचवी बैठक की
कार्यवाहियों का संक्षिप्त-सार
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर (श्रम सदस्य)ः मैं 27 जून, 1944 को नई दिल्ली में आयोजित स्थायी श्रमिक समिति की पांचवीं बैठक की कार्यवाहियों के संक्षिप्त-सार [†] की प्रति सदन के पटल पर रखता हूँ।
ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1945, 20 नवम्बर, 1945, पृष्ठ 1000 # वही, खंड 1, 1945, 21 जनवरी, 1946, पृष्ठ 61
† इन वाद-विवादों में मुद्रित नहीं किए गए परन्तु इनकी प्रतियां सभा के ग्रंथालय में रख दी गई हैं।