356 भारतीय खनन (संशोधन) विधेयक - Page 62

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 47

354

ऽछठे श्रमिक सम्मेलन की

कार्यवाहियों का संक्षिप्त-सार

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर (श्रम सदस्य)ः मैं 27 और 28 अक्तूबर, 1944 को नई दिल्ली में आयोजित छठे श्रमिक सम्मेलन की कार्यवाहियों के संक्षिप्त-सार ख्/, @ की प्रति सदन के पटल पर रखता हूं।

355

# स्थायी श्रमिक समिति की छठी बैठक की

कार्यवाहियों का संक्षिप्त-सार

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर (श्रम सदस्य)ः मैं 17 मार्च, 1945 को नई दिल्ली में आयोजित स्थायी श्रमिक समिति की छठी बैठक की कार्यवाहियों के संक्षिप्त-सार [@] की प्रति सदन के पटल पर रखता हूँ।

श्री एम. अनन्तशायनम आय्यंगर (मद्रास सत्तान्तरित जिला और चित्तेरः गैर-मुस्लिम ग्रामीण)ः सूचना के लिए क्या मैं यह जान सकता हूँ कि इन कागजात को सदन के पटल पर प्रस्तुत करने में इतनी देर क्यों हुई जबकि ये कागजात 27 जून, 1944 और 27 तथा 28 अक्तूबर, 1944 को तैयार थे? इन्हें गत विधान सभा में क्यों नहीं प्रस्तुत किया गया?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः मैं कोई उत्तर नहीं दे सकता परन्तु मैं इस मामले पर ध्यान दूँगा।

356

$ भारतीय खनन (संशोधन) विधेयक

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर (श्रम सदस्य)ः श्रीमन्, मैं भारतीय खान अधिनियम, 1923 में और संशोधन करने वाले विधेयक को पुरःस्थापित करने की अनुमति का प्रस्ताव करता हूँ।

ऽ वही खंड 1, 21 जनवरी, 1946, पृष्ठ 61

# विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) खंड 1, 1946, 21 जनवरी, 1946

@ इन वाद विवादों में मुद्रित नहीं किए गए परन्तु इनकी प्रतियां सभा के ग्रंथालय में रख दी गई हैं। $ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) खंड 1, 1946, 30 जनवरी, 1946, पृष्ठ 247