विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 55
की योजनाबद्ध नीति भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का अभिन्न अंग है और इसे आगे बढ़ाया जा रहा है परन्तु उत्पादक प्रयोजनों के लिए अलग शाखा हेतु अब आवश्यकता नहीं है।
(ख) जी हां, परन्तु कार्यों में परिवर्तन किए जाने के कारण सलाहकार समिति के कर्मचारियों में भी परिवर्तन किया जाना था।
(ग) भारत सरकार ने हाल ही में एक विशेषज्ञ सलाहकार बोर्ड गठित किया है ताकि वह सरकार को उन समस्याओं के बारे में परामर्श दे जिनका संबंध देश के
खनिज विकास से है। इस समिति के गठन के बारे में श्रम विभाग के प्रस्ताव संख्या एम 102(4), दिनांक 9 जनवरी, 1946 की प्रति सदन के पुस्तकालय में उपलब्ध है।
364
@ भारतीय बोविन लड़के
40. श्री के. सी. नियोगीः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि बोविन प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत कितने भारतीय इंगलैंड में प्रशिक्षित किए गए_
(ख) युद्ध की वस्तुओं के निर्माण में लगी कितनी फैक्टरियों में इनमें से कितने भारतीय लगे हैं_
(ग) बाद में कितने लोग कार्यभार से मुक्त किए गए हैं_
(घ) क्या यह सच है कि बोविन प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षित भारतीयों से सरकार द्वारा कहा गया है कि वे जिन कार्यों में उन्होने विशेषज्ञता प्राप्त की है_ उससे अलग हटकर अन्य कार्यों में भी लगें? यदि हां तो इसका क्या कारण है और ऐसे तकनीशियनों की संख्या क्या है_
(घ) क्या यह सच है कि यद्यपि सेवा की कोई गारंटी नहीं दी गई थी, इंगलैंड में भारतीय बोविन लड़कों को वहाँ ठहरने के दौरान ये आश्वासन दिए गए थे कि उनकी सेवाएँ भारत की औद्योगिक प्रतिष्ठा को अच्छा बनाने के कार्य में उपयोग की जाएगी? यदि इसका उत्तर ऊपर बताए गए ढंग का है तो इन प्रशिक्षार्थियों के उपयुक्त रोजगार को सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं और कौन से कदम उठाने का प्रस्ताव है_
@ वही, पृष्ठ 484-85