367 भारत सरकार द्वारा अस्थायी इमारतों की खरीद - Page 73

58 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

366

ऽबिजली (आपूर्ति) विधेयक

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (श्रम सदस्य)ः श्रीमन् मैं विद्युत के उत्पादन और आपूर्ति को युक्तिसंगत बनाने और सामान्य रूप से भारत में विद्युत के विकास के लिए उपयुक्त उपाय करने का उपलब्ध करने वाले विधेयक को पुरःस्थापित करने की अनुमति का प्रस्ताव करता हूँ।

सभापति ः प्रश्न यह हैः

फ्विद्युत के उत्पादन और आपूर्ति को युक्तिसंगत बनाने और सामान्य रूप से

भारत में विद्युत के विकास के लिए उपयुक्त उपाय करने का उपबंध करने वाले

विधेयक को पुरःस्थापित करने की अनुमति दी जाए।य्

प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः श्रीमन् मैं विधेयक प्रस्तुत करता हुँ।

367

@ भारत सरकार द्वारा अस्थायी इमारतों की खरीद

सर आर. वेंकट सुब्बा रेड्डियार ः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) क्या माननीय सदस्य का ध्यान 4 फरवरी, 1946 के हिन्दुस्तान टाइम्स के प्रथम पृष्ठ के अंतिम स्तंभ में प्रकाशित लेख-शीर्षक फ्स्टॉप द लूट (लूट-पाट बन्द करो)य् की ओर आकर्षित किया गया है_

(ख) यदि प्रश्न के भाग (क) का उत्तर सकारात्मक है तो क्या यह सच है कि महामहिम की सरकार भारत सरकार पर दबाव डाल रही है कि भारत सरकार इस लेख में दी गई इमारतों को खरीद ले और यदि हां तो क्या सरकार ने नीचे दी गई बातों के बारे में निर्णय किया हैः

(ग) इस समय इमारतों का मूल्य क्या है_

(घ) महामहिम की सरकार के लिए उन इमारतों का मूल्य क्या हैः

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 1, 1946, 7 फरवरी, 1946, पृष्ठ 616 @ वही, पृष्ठ 689