विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 59
(घ) वह मूल्य जिस पर ये इमारतें दी जा सकती हैं, और
(घ) क्या दोनो इमारतें गिराए जाने योग्य है और वे उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं है?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः (क) जी हाँ।
(ख) नहीं। भारत सरकार ने अपने अधिकारियों को आवास स्थान देने के लिए इन दोनों इमारतों को खरीदने का निर्णय किया है। इन इमारतों की खरीद की शर्तों पर अब विचार किया जा रहा है।
(ग) इन इमारतों के वर्तमान मूल्य के बारे में कोई निश्चित राशि नहीं बताई जा सकती क्योंकि इसका मूल्य अलग-अलग कारणों पर निर्भर करता है और आवश्यक रूप से यह मूल्य अलग-अलग हो सकता है।
(घ) 25,58,000 रुपये।
(घ) 21,31,667 रुपये।
(च) इन इमारतों में फार ईस्टर्न ब्यूरो तथा भारत सरकार के अधिकारी आवास हेतु अपना आधिपत्य किए हुए हैं और यह नहीं कहा जा सकता कि ये इमारतें रहने योग्य नहीं है। फिर भी ये इमारतें अस्थायी हैं और उन्हें उस समय तोड़ दिया जाएगा जब वे सरकार द्वारा अधिक समय के लिए उपयोगी नहीं होंगी।
प्रोफेसर एन.जी. रंगा ः कितने वर्ष तक उनके रहने की आशा की जाती है?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः मैं नहीं जानता। मेरा अनुमान है कि ये इमारतें 8 से 10 वर्ष तक बनी रहेंगी।
श्री शशांक शेखर सान्याल ः क्या यह स्वैच्छिक अथवा बलपूर्वक खरीद है।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः स्वैच्छिक! बलपूर्वक क्यों होगी? यदि सरकार को इन इमारतों की आवश्यकता है तो वह इन इमारतों को खरीद लेगी।
श्री मनु सूबेदार ः किस आधार पर यह मूल्य निर्धारित किया गया है? क्या यह मूल्य मूल्याकर्षण कीमत के आधार पर है अथवा अंतिम बोली के आधार पर मूल्य है?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः अभी तक मूल्य निर्धारित नहीं किया गया है। यह मामला समझौते की बातचीत पर निर्भर है।
श्री एम. अनन्तशायनम आय्यंगर ः युद्ध के समय से कितने वर्ष का जीवन है? 8 से 10 वर्ष पहले ही बीत गए हैं?