62 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
370
@ विदेश में तकनीशियनों के प्रशिक्षण की
योजना का कार्यान्वयन
173. श्री के. सी. नियोगी ः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य सदन के पटल पर एक विस्तृत विवरण रखेंगे जिसका संबंध उस योजना के कार्यान्वयन से हो जिसके अन्तर्गत उद्योगों में पहले ही से काम पर लगे तकनीशियनों को विदेश भेजा जाता है ताकि वे अधिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें अथवा उनके औद्योगिक या व्यावहारिक अनुभव को बढ़ा सकें जैसा कि गत वर्ष घोषणा की गई थी? इस विवरण में विशेष रूप से उन तकनीशियनों की संख्या दी जाए जो पहले से ही विभन्न देशों को भेजे जा चुके हैं तथा वे अलग-अलग पाठयक्रम भी बताएं जाएं जिन्हें ये तकनीशियन लेगे, इन तकनीशियनों के चयन की पद्धति बताई जाए तथा यह चयन किस आधार पर किया जाता है,
(ख) ऐसे कितने आवेदक हैं जिन्हें अभी उन तकनीशियनों में से भेजा जाना है जो पहले ही चुन लिए गए हैं और अभी चालू वर्ष के दौरान और कितने तकनीशियनों के भिजवाने और उन्हें किन-किन विषयों में प्रशिक्षित किए जाने की संभावना है और उन्हें किन-किन देशों में भेजा जाना है_ और
(ग) इन तकनीशियनों के प्रशिक्षण में केंद्रीय सरकार की अनुमानित लागत क्या होगी तथा संबंधित प्रान्तीय सरकारों की क्या लागत होगी, यदि कोई हो?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) एक विवरण सदन के पटन पर रखा जाता है।
(ख) अभी 152 उम्मीदवारों को भेजा जाना है जो पहले ही से चुने गए उम्मीदवारों में से हैं। प्रत्येक उम्मीदवार के लिए आवश्यक प्रशिक्षण सुविधाओं के विवरण संबंधित प्राधिकारियों को भेज दिए गए हैं। उम्मीदवारों के भिजवाने के लिए प्रबंध किए जाते हैं जब इस आशय की सूचना मिलती है कि उसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस समय यह कहना संभव नही है कि पहले ही से चुने गए उम्मीदवारों से अधिक कितने उम्मीदवार चालू वर्ष में भेजे जाएंगे या वे ऐसे कौन-कौन से विषय हैं जिनमें उन्हें प्रशिक्षत किया जा सकता है। यह इस बात पर निर्भर है कि विदेश में प्रशिक्षण सुविधाओं की उपलब्धता कैसी है।
@ वही।