विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 69
377
ऽभारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशें
467. प्रोफेसर एन. जी. रंगा ः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) भारतीय श्रम सम्मेलन, जो नवम्बर, 1945 में आयोजित किया गया था, की सिफारिशें क्या है_
(ख) इन सफारिशों के बारे में सरकार के निष्कर्ष अथवा निर्णय क्या है_ और
(ग) भारत सरकार उन्हें कार्यान्वित करने के लिए कौन-कौन से कदम उठा रही है?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) कोई भी नहीं।
(ख) और (ग) प्रश्न नहीं उठता।
378
@ बड़े शहरों के लिए सरकार
का गृह-निर्माण कार्यक्रम
469. श्री मनु सूबेदार ः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य का ध्यान 23 जनवरी, 1946 को प्रकाशित स्टेट्समैन की संपादकीय टिप्पणी - फ्यह याद रखना चाहिए कि गत छः वर्ष में भारत के किसी नगर में कोई आवास गृह नहीं बनाए गए हैंय् की ओर आकर्षित किया गया है और क्या श्रम सदस्य इसका खंडन करना चाहेंगे_
(ख) सरकार ने बम्बई और कलकत्ता जैसे घनी आबादी के शहरों में भवन-निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए क्या कदम उठाए हैं_
(ग) क्या भवनों के निर्माण पर प्रतिबन्ध अभी भी लागू हैं अथवा क्या वे निर्माताओं की कठिनाइयों को दूर करने के लिए उन प्रतिबन्धों की भी अवहेलना कर रहे हैं_
(घ) क्या भारत सरकार ने प्रान्तीय सरकारों से कोई ठोस योजना प्राप्त की है अथवा प्रांतीय सरकारों को भेजी है ताकि भारत में इमारतों की संख्या में वृद्धि हो_ और
ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 1, 1946, 25 फरवरी, 1946, पृष्ठ 1427 @ वही, 1428