386 केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में मुस्लिम प्रशासकीय अधिकारी - Page 93

78 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

386

ऽकेंद्रीय लोक निर्माण विभाग में

मुस्लिम प्रशासकीय अधिकारी

  1. श्री मोहम्मद रहमत-उल्ला ः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य का ध्यान केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में मुस्लिम प्रशासकीय अधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में 26 जनवरी, 1946 को डॉन में प्रकाशित लेख की ओर आकर्षित किया गया है_

(ख) क्या उस लेख में श्रम सदस्य के विभाग के दिए गए तथ्य सही है_

(ग) क्या यह सच है कि प्रशासकीय अधिकारी तथा वित्तीय सलाहकार के तीन सहायक हिंदू हैं_ और

(घ) क्या यह सच है कि माननीय सदस्य गैर-मुस्लिम प्रशासकीय अधिकारी की नियुक्ति पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं_ और यदि हां तो मुसलमानों को केंद्रीय लोक-निर्माण विभाग की उस शाखा से मुसलमानों को क्यों अलग किया गया है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) जी हां।

(ख) नहीं।

(ग) जी हां।

(घ) केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में प्रशासकीय अधिकारी के पद को भरे जाने का प्रश्न अभी भी विचाराधीन है।

डॉ. सर जियाउद्दीन अहमद ः यह प्रस्ताव कब तक विचाराधीन रहेगा क्योंकि माननीय श्रम सदस्य का ध्यान उस ओर बार-बार आकर्षित किया गया है? क्या माननीय सदस्य यह नियुक्ति विधान सभा सत्र के समाप्त होने के बाद करेंगे?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः उसकी नियुक्ति समयानुसार की जाएगी।

डॉ. सर जियाउद्दीन अहमद ः आप साफ-साफ बात क्यों नही कहते? आप इसको हिन्दू श्रम विभाग क्यों नही कहते अथवा उसे अनुसूचित जाति का विभाग क्यों नहीं बताते?

(इसका कोई उत्तर नहीं दिया गया)

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 3, 1946, 28 फरवरी, 1946, पृष्ठ 1670