विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 79
387
ऽभारत में कार्मिक संघ (ट्रेड यूनियन)
- श्री वादीलाल लल्लूभाई ः (क) क्या श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि भारत में कितने कार्मिक संघ हैं और वर्ष प्रति वर्ष कुल तथा अलग-अलग प्रान्तों में 1939 से अब तक उनके सदस्यों की संख्या कितनी है_
(ख) 1939 से वर्षवार प्रान्तों में उनकी कुल कितनी निधि है और कितनी राशि चंदे से आती है तथा कितनी राशि दान से प्राप्त होती है_
(ग) 1939 से वर्षवार अब तक प्रांतों में ऐसे सदस्यों की कुल संख्या क्या है जो अपना चंदा नहीं देते हैं और अब भी सदस्य बने हुए हैं_ और
(घ) 1939 से अब तक वर्षवार कार्मिक संघों के पदाधिकारियों मे बाहय व्यक्तियों का क्या अनुपात है_ और क्या यह सच है कि यह अनुपात हाल ही में कम हुआ है?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) वर्ष 1939-44 के दौरान रजिस्टर्ड ट्रेड यूनियनों की संख्या तथा ऐसी यूनियनों की संख्या, जिन्होने अपनी विवरणी प्रस्तुत की और बाद मे बताई गई यूनियनों की सदस्यता का विवरण सदन के पटल पर रखा जाता है। वर्ष 1944 के आंकड़े अभी तक उपलब्ध नहीं हैं।
(ख) वर्ष 1939-44 के दौरान ट्रेड यूनियनों के आय, व्यय, अथ और इति रोकड़ शेष का विवरण सदन के पटल पर रखा जाता है। सरकार के पास प्रश्न के दूसरे भाग की कोई सूचना उपलब्ध नहीं है।
(ग) और (घ) - सूचना उपलब्ध नहीं है।
388
@ भारत में औद्योगिक कामगार
- श्री वादीलाल लल्लूभाई ः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
ऽ वही।
@ वही।