विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 81
389
ऽकेंद्रीय लोक निर्माण विभाग में
मुस्लिम प्रशासकीय अधिकारी
- श्री अहमद ई. एच. जफर ः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में सहायक प्रशासकीय अधिकारी के पदों की संख्या क्या है_
(ख) इनमें से कितने पदों पर मुस्लिम उम्मीदवार हैं_ और
(ग) यदि कोई मुस्लिम उम्मीदवार नहीं है तो किसी उपयुक्त मुस्लिम द्वारा प्रशासकीय अधिकारी के रिक्त पद को भरे जाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) तीन।
(ख) कोई नहीं।
(ग) (क) और (ख) से इस प्रश्न का स्पष्ट निष्कर्ष आवश्यक रूप से नहीं निकलता क्योंकि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग का संवर्ग एक है और एक माना जाना चाहिए। फिर भी इस विषय पर विचार किया जा रहा है।
श्री अहमद ई. एच. जफर ः चूँकि (ख) का कोई उत्तर नहीं है, क्या मैं माननीय सदस्य से यह पूछ सकता हूं कि मुस्लिम उम्मीदवार को प्रशासकीय अधिकारी के पद पर नियुक्त क्यों नही किया जाता?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मैं यह प्रश्न नहीं समझ पाया।
श्री अहमद ई. एच. जफर ः चूँकि कोई भी मुस्लिम सहायक प्रशासकीय अधिकारी नहीं हैं, तो क्या मैं माननीय सदस्य से यह पूछ सकता हूं कि प्रशासकीय अधिकारी के पद पर किसी मुसलमान की नियुक्ति क्यों नही की जाती?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः यह मामला विचारधीन है। मैं कोई गारंटी नहीं दे सकता कि यह पद किसी विशेष संम्प्रदाय के लिए आरक्षित किया जाएगा।
ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 3, 1946, 6 मार्च, 1946, पृष्ठ 1929