18 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय
बांध कर अपने वश में कर लेना आपके लिए किसी भी तरह कठिन नहीं हो
सकता।’’
- ‘‘आपका कोई भी शर्मीला कदम उन नवागत वधुओं को शोभा दे सकता है,
जिनकी आँखें शर्म से मिची रहती हैं (आपकी नहीं)।’’
- ‘‘अपने उन्नत गौरव के कारण यह वीर भी महान है। लेकिन इससे तुम्हें क्या!
स्त्री की शक्ति भी तो महान है’’ यहीं तुम्हारा दृढ़ संकल्प होना चाहिए।’’
- ‘‘प्राचीन काल में देवताओं से भी अविजित एक ऋषि को काशी की एक
वेश्या ने अपने रूप के वश में कर अपने पैरों में लिटाया था।’’
- ‘‘और महान तपस्वी ऋषि विश्वामित्र भी गहन तपस्या मेंलीन था, उसे घृतकी
नामक अप्सरा द्वारा दस वर्षों तक जंगल में बंदी बना रखा था।’’
- ‘‘इसी प्रकार अनेक ऋषि-मुनियों को स्त्रियाँ रास्ते पर ले आईं, तो इस तरुण
राजकुमार को, जिसने अभी-अभी यौवन के दहलीज पर कदम रखा है, जीतना
काफी आसान है।’’
- ‘‘यदि स्थिति ऐसी है, तो दृढ़तापूर्वक प्रयास करो, ताकि राजपरिवार की परम्परा
राजकुमार द्वारा न टूटे।’’
- ‘‘सामान्य स्त्रियां सामान्य पुरुषों को अपने वश में कर लेती हैं, लेकिन सही
अर्थ में स्त्रियां वहीं हैं जो कठोर स्वभाव वाले पुरुषों को अपने वश में कर
लें’’
10. राजकुमार को जीतने में स्त्रियाँ असफल
- उदायी के ये शब्द सुनकर स्त्रियाँ दिल से उत्तेजित हो गईं और राजकुमार को
वशीभूत करने के लिए वे अपनी सारी सामर्थ्य लगा देने के लिए तैयार हो
गईं।
- लेकिन भाव-भंगिमाओं, अपने-कटाक्षों, अपनी मुस्कराहटों, अपने कोमल
अंग-संचालनों के बावजूद अन्तःपुर की षोडशियां राजकुमार को जीतने के प्रति
आश्वस्त महसूस नहीं कर रही थीं।
- लेकिन राजपुरोहित की प्रेरणा के कारण, राजकुमार के कोमल स्वभाव तथा
उन्माद और प्रेम के कारण उनमें शीघ्र ही आत्मविश्वास का पुनः में संचालन
हो गया।