(v) उच्च सदन और सामान्य सदन की शक्तियाँ तथा विशेषाधिकार - Page 169

154 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय

भाग- III

विशेषाधिकार के उल्लंघन पर सजा देने के तरीके

विशेषाधिकार के उल्लंघन के दोषी व्यक्तियों को सभा पाँच अलग तरीकों से सजा दे सकती है। विशेषाधिकार उल्लंघन के उन मामलों में जो गंभीर नहीं हैं, विशेषाधिकार का उल्लंघन करने के कारण गिरफतार किये गये किसी व्यक्ति को केवल चेतावनी देकर छोड़ सकती है। यदि वह क्षमा माँगने के लिए तैयार हो जाता है, तो उसे फटकार लगा कर छोड़ सकती है। इससे स्पष्ट है कि अन्तिम किस्म की सजा, अर्थात निष्कासन की सजा, केवल उन संसद सदस्यों को ही दी जा सकती है, जो विशेषाधिकार का उल्लंघन करते हैं।

भाग- IV

हाउस ऑफ लॉर्ड्स के विशेषाधिकार

हाउस ऑफ लॉर्ड्स के भी प्रायः वही विशेषाधिकार हैं, जो हाउस ऑफ कॉमन्स के हैं। इसलिए उन पर अलग से विस्तार से विचार करना अनावश्यक है। हाउस ऑफ लॉर्ड्स और हाउस ऑफ कॉमन्स के विशेषाधिकारों के बीच केवल एक अन्तर है, जिसका उल्लेख करना आवश्यक है और जिसका सम्बन्ध उनके विशेषाधिकारों के स्रोत से है। हाउस ऑफ कॉमन्स के विशेषाधिकार राजा की ओर से भेंट हैं। अध्यक्ष की हर नव निर्वाचित संसद के आरम्भ में हाउस ऑफ कॉमन्स के नाम पर उनकी माँग करनी होती है लेकिन हाउस ऑफ कॉमन्स का इन विशेषाधिकारों पर अपना अधिकार है। उन्हें ये अधिकार राजा से प्राप्त नहीं होते।

ऽभाग- V

सभा के अधिकारी

हाउस ऑफ लॉर्ड्स और हाउस ऑफ कॉमन्स के अपने कार्यों के सामान्य संचालन और विशेषाधिकारों के प्रवर्तन के लिए कुछ अधिकारी होते हैं। अच्छी तरह समझाने के लिए दोनों सभाओं के अधिकारियों के महत्त्व और कृत्यों पर अलग से विचार करना वांछनीय होगा।

$ भाग- VI

हाउस ऑफ कॉमन्स

1. अध्यक्ष µ अब आम चुनाव के बाद, अपनी पहली बैठक में हाउस ऑफ कॉमन्स द्वारा अध्यक्ष निर्वाचित किया जाता है और वह एक प्रस्ताव लाकर अपने पद से न हटाया

ऽ मूल रूप से यह ‘भाग-छह’ है। µ संपादक

$ मूल पांडुलिपि में भाग संख्या का उल्लेख नहीं है। µ संपादक