156 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय
भाग- VIII
अध्यक्ष के अधीन अधिकारी
हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष के अधीन दो अधिकारी होते हैं। एक को हाउस ऑफ कॉमन्स का लिपिक पुकारा जाता है और दूसरे को सशस्त्र सारजेंट पुकारा जाता है। हाउस ऑफ कॉमन्स के लिपिक का कर्तव्य सभा की कार्यवाही का वृत्तान्त रखना है। यह हाउस ऑफ कॉमन्स का जर्नल तैयार रखने का काम करता है जिसमें सभा के समक्ष लाये गये और दैनंदिन क्रमानुसार चर्चित सभी विषय नोट किये जाते हैं।
सारजेंट एक तरह से पुलिस अधिकारी है, जिसका काम आंतरिक व्यवस्था और विशेषाधिकार के उल्लंघन से सम्बन्धित सभा और अध्यक्ष के आदेशों को लागू करना है।
हाउस ऑफ लॉर्ड्स
अध्यक्ष µ हाउस ऑफ लॉर्ड्स का अध्यक्ष निर्वाचित व्यक्ति नहीं है और हाउस ऑफ लॉर्ड्स को अपना अध्यक्ष निर्वाचित करने का कोई अधिकार भी नहीं है। कानून के अनुसार लार्ड चांसलर या ग्रेट सील का लॉर्ड कीपर, हाउस ऑफ लॉर्ड्स का अध्यक्ष है जो लॉर्ड चांसलर की अनुपस्थिति में अध्यक्ष के रूप में काम कर सकता है। उसकी अनुपस्थिति में यह स्थान कोई एक उपाध्यक्ष ग्रहण करता है। राजा के आयोग द्वारा ऐसे कई उपाध्यक्षों की नियुक्ति की जाती है और यदि सभी उपाध्यक्ष अनुपस्थित हों तो हाउस ऑफ लॉर्ड्स द्वारा अस्थाई तौर पर एक अध्यक्ष निर्वाचित किया जाता है। यह आवश्यक नहीं है कि हाउस ऑफ लॉर्ड्स का अध्यक्ष अभिजात ही हो। यह पदभार साधारण नागरिक भी सँभाल सकता है और ऐसा हुआ भी है जब एक साधारण नागरिक जो ग्रेट सील का लॉर्ड कीपर था या जब ग्रेट सील कमीशन में थी। विशेषता यह है कि इस सभा का सभापति अनिवार्य रूप से इसका सदस्य ही हो, यह जरूरी नहीं है। और जिस लॉर्ड चांसलर के पद पर अध्यक्ष बैठता है उसे हाउस ऑफ लॉर्ड्स की सीमाओं से बाहर समझा जाता है, ताकि ऐसे व्यक्ति को यह पदभार सँभालने की अनुमति दी जा सके जो सभा का सदस्य नहीं है।
हाउस ऑफ लॉर्ड्स में अध्यक्ष के कर्तव्य
हाउस ऑफ लॉर्ड्स के अध्यक्ष की स्थिति हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष की स्थिति से पूर्णतः भिन्न है। जहाँ तक उनके अधिकारों और कृत्यों का सम्बन्ध है, उनमें इस बात के अलावा कि वह दोनों विधान सभा के सभापति हैं, कुछ भी समानता नहीं है। दोनों के अधिकारों और कृत्यों में मूलभूत अन्तर है। यह बात स्थाई आदेश संख्या 20