158 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय
अन्य अधिकारी
हाउस ऑफ लॉर्ड्स के अध्यक्ष के रूप में लॉर्ड चांसलर के मातहत निम्न तीन
अधिकारी हैंµ
संसद का क्लर्कः उसके वही कर्तव्य हैं जो हाउस ऑफ कॉमन्स के क्लर्क के हैं। अर्थात एक जर्नल में हाउस ऑफ लॉर्ड्स की कार्यवाही और निर्णयों का वृत्तान्त रखना।
जैंटलमेन अशर ऑफ द ब्लैक राडः इसके वही कर्तव्य हैं जो हाउस ऑफ कॉमन्स में सारजेंट के हैं। वह सभा में व्यवस्था लाने का काम करता है।
सशस्त्र सारजेंटः यह लॉर्ड चांसलर का परिचर है।