68 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय
लड़ाई थी। अंग्रेजों और पुर्तगालियों के बीच भारत और फारस की खाड़ी में लड़ाई हुई। यह ब्रिटिशों के पक्ष में रही, और 1612 में भारत और 1622 में फारस की खाड़ी इंग्लैंड के लिए खुल गई और उसके बाद पुर्तगाली अंग्रेजों के व्यापार और वाणिज्य के विकास के लिए खतरा नहीं रहे। अंग्रेजों और डचों के बीच लड़ाई मलाय द्वीप समूह में हुई। यह अंग्रेजों के प्रतिकूल रही और 1823 में समाप्त हुई। यह अम्बियाना के नरसंहार के नाम से प्रसिद्ध है। इसमें अंग्रेजों को भारत लौटना पड़ा। और मलाया द्वीप समूह से व्यापार करने का एकाधिकार डचों को दे दिया गया। अंग्रेजों और फ्राँसीसियों के बीच जमकर लड़ाई हुई। यह लड़ाई भारत में ही हुई। यह लड़ाई राजनैतिक नहीं थी, बल्कि वाणिज्यिक प्रभुसत्ता की लड़ाई थी। फ्राँसीसी दक्षिण और पूर्व में जम गये थे। जहाँ तक दक्षिण भारत का सम्बन्ध है लड़ाई 1744 में आरम्भ हुई और 1760 में बन्दीवास में समाप्त हुई जहाँ फ्रांसीसी पूरी तरह पराजित हुए। जहाँ तक पूर्वी भारत का सम्बन्ध है 1757 में एक बार ही प्लासी में लड़ाई हुई, जिसमें फ्राँसीसी उस नवाब के साथ हार गये जिसकी उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध सहायता की थी। फ्राँसीसियों का सफाया होने से भारत पर शासन करने के लिए अंग्रेज ही रह गये।
लेकिन भारत की जीत पर भारत के लोगों को कैसा लगा?
* * * * *
एक दृष्टि से अंग्रेजों द्वारा भारत की जीत एक दुर्घटना थी। एक दुर्घटना के कारण ही इसे नियति समझा जाने लगा है। इस अर्थ में लार्ड कर्जन ने जो कुछ कहा है वह सही है। (पांडुलिपि में उद्धरण उपलब्ध नहीं है µसंपादक)
अंग्रेजों ने भारत के लोगों के लिए क्या किया है? यह एक बड़ा प्रश्न है। इस पर कई बड़े ग्रंथ लिखे जा सकते हैं। मेरे लिए उसमें कुछ जोड़ना अनावश्यक है। मैं तो प्रश्न को छोटे दायरे में ला रहा हूँ और पूछता हूँ कि अंग्रेजों ने अछूतों के लिए क्या किया है? अंग्रेज जब शासक बन गये तो उन्होंने अछूतों के उत्थान और उद्धार के लिए क्या किया? ऐसे बहुत से शीर्षक हैं जिनके बारे में यह प्रश्न पूछा जा सकता है। लेकिन मैं अपना प्रश्न लोक सेवा, शिक्षा तथा सामाजिक सुधारों तक सीमित रखूँगा।
दो
अंग्रेज सरकार ने अछूतों के लिए देश की लोक सेवाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए क्या किया? मैं पहले फौज का उदाहरण प्रस्तुत करूँगा। अछूतों के साथ क्या हुआ, यह समझने के लिए यह पूछना आवश्यक है कि अंग्रेज भारत को जीतने में सफल कैसे हुए थे? भारत की जीत एक असाधारण घटना है और इसके दो कारण हैं।