संक्रामणों के अन्य रूपों से बंधक की तुलना बंधक और विक्रय - Page 126

109

यह एक बंधक है? इसमें मत-वैभिन्य है किन्तु श्रेष्ठतर मत यह प्रतीत होता

है कि महाजन और ऋणी के मध्य ऋण से योगित कब्जा मात्र के रूप में

बंधक के पक्ष में एक पूर्वानुमान उत्पन्न करता है।

(V) क्षेत्रीय निबंधन

  1. इस प्रकार के साम्यिक बंधक केवल कुछ नगरों में ही सृजित किए जा सकते

हैं।

  1. प्रश्न है निबंधन किसको निर्देशित करता है? क्या उस स्थान को, जहां विलेख

परिदान किए जाते हैं? या क्या उस स्थान को जहां बंधकित संपत्ति स्थित है?

यह निश्चित किया जाता है कि निबंधन उस स्थान को जहां विलेख परिदान

किए जाते हैं, निर्देशिता करता है, उस स्थल को नहीं, जहां बंधकित संपत्ति

है।

मामलेः 14 इलाहाबाद 238

23 आई.ए. 106

वर्णित नगर में संपत्ति का अवस्थित होना आवश्यक नहीं है।

(VI) विलक्षण बंधक

  1. उल्लिखित से अन्य कोई बंधक विलक्षण बंधक कहलाता है। यह एक बंधक है, जो प्रगणित किए गए अन्य पांच वर्गों में से नहीं आता है।

  2. विलक्षण बंधक या तो प्रथाया महाजन की स्वेच्छाचारिता द्वारा ढाले गए अनेकानेक रूप लेता है जिनमें से कुछ साधारण रूपों के संयोग हैं शेष अन्य विशेष जनपदों (क्षेत्रों) में प्रचलित रूढि़गत बंधक हैं, और इन विशेष घटनाओं के प्रति स्थानीय लोकाचार द्वारा आसंगित हैं।

वह क्या है, जो बंधक के विभिन्न प्रकारों को प्रभेदित करता है?

यह अंतरित अधिकार की प्रकृति है, जो बंधक को प्रभेदित करती है।

  1. वह हस्तांतरित अधिकार की प्रकृति है, जो बंधक को प्रभेदित करती है। संघटक अधिकार है जो स्वामित्व के समुच्चय को बनाता है।

  2. एक भोगा बंधक में, जो हस्तांतरित होता है वह कब्जे का अधिकार है और भोगाधिकार का उपभोग है।

  3. सशर्त बंधक और अंग्रेजी बंधक में हस्तांतरित अधिकार एक शर्त के अधीन स्वामित्व का अधिकार है।

  4. सादा बंधक और अंग्रेजी बंधक मेंं, अदा करने का वैयक्तिक दायित्व है।