IV. परिसीमा विधि - Page 222

205

(पांडुलिपि में पृष्ठ खाली छूटा हुआ है - संपादक)

धारा 402

किसी अन्य वर्णित के लिए दंडादेशों को लघुकृत करने की शक्ति।

(पांडुलिपि में पृष्ठ खाली छूटा हुआ है - संपादक)

4. शक्तियों का पुष्टिकरण, निरंतरण एवं निरस्तीकरण

धारा 39

  1. इस संहिता के अधीन शक्तियों की पुष्टि करने के लिए स्थानीय सरकार आदेश द्वारा व्यक्तियों को विशेषतः नाम से या उनके पद या अधिकारियों की श्रेणियों के आधार पर सामान्यतः उनके शासकीय पदों से शक्ति संपन्न कर सकती है।

  2. प्रत्येक ऐसा आदेश उस दिनांक से, जिस पर वह इस शक्ति संपन्न किए गए व्यक्ति को संसूचित किया जाता है, प्रभावी होगा।

धारा 40

जब कभी कोई व्यक्ति जो सरकारी सेवा में कोई पद धारण कर रहा है, जिसमें संहिता के अधीन किसी स्थानीय क्षेत्र में शक्तियां निहित की गई हैं, एक समान या उच्चतर उसी प्रकृति के पद पर उसी स्थानीय सरकार के अधीन एक स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत नियुक्त किया जाता है तो वह जब तक कि स्थानीय सरकार अन्यथा निर्देशित न करे या अन्यथा निर्देशित नहीं कर चुकी हो, उसी स्थानीय क्षेत्र में जिसमें वह इस प्रकार नियुक्त किया गया है उन्हीं शक्तियों का प्रयोग करेगा।

धारा 41

  1. स्थानीय सरकार इस संहिता के अधीन उसके या उसके अधीन अधिकारों द्वारा किसी व्यक्ति को प्रदत्त सभी या किसी शक्ति को वापस ले सकती है।

  2. जिला मजिस्ट्रेट द्वारा प्रदत्त कोई भी शक्तियां जिला मजिस्ट्रेट द्वारा वापस ली जा सकती है।

अभिसाक्ष्य में साक्षी द्वारा किया गया कथन परिवाद नहीं है।

(पांडुलिपि में पृष्ठ खाली छूटा हुआ है- संपादक)

* * * * *