248 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय
V. न्यासी की शक्तियां
धाराएं 37-45
V (0) न्यासी की शक्तियां
V (1) न्यासी की सामान्य शक्तियां।
V (2) न्यास संपत्ति का विक्रय या बंधक करने की शक्तियां।
V (3) विक्रयों के संचालन की शक्ति।
V (4) रसीद देने की शक्तियां
V (5) विवादों को शमन एवं तय करने की शक्ति।
V (6) अवयस्कों के भरण-पोषण को अनुमत करने की शक्ति।
V (7) लाभग्राही का खर्च अदा करने की न्यासियों की शक्ति।
V (8) प्रशासनिक कार्रवाई द्वारा न्यासी की शक्तियों का निलंबन।
VI. लाभग्राहियों की शक्तियां
*VI (1) एकमात्र लाभग्राही की शक्ति।
VI (2) अनेक लाभग्राहियों में से एक की शक्ति।
(25) क्या एक न्यासी अपने पूर्वन्यासी के द्वारा न्यास के उल्लंघन के लिए उत्तरदायी है? नहीं है।
(26) क्या एक न्यासी अपने सह न्यासी द्वारा कृत न्यास के उल्लंघन के लिए उत्तरदायी है? नहीं है।
वह निम्न दशाओं में अपवाद नहीं हैः-
(i) जहां उसने अपने सह न्यासी को न्यास संपत्ति उसके समुचित प्रयोग को बिना देखे हुए दी है।
(ii) जहां वह अपने सह न्यासी को न्यास संपत्ति को ग्रहण करने की अनुमति देता है और सहन्यासी को उसके साथ अवसरों के बारे में सम्यक छानबीन करने में विफल हो जाता है या उसको उसे परिस्थितियों में समुचिततः वांछित से अधिक दीर्घकाल तक रखने देता है।
(iii) जहां वह सह न्यासी द्वारा उल्लंघन के बारे में जान जाता है और उसे छिपाता है या संपत्ति की रक्षा करने के लिए उपयुक्त प्रयास नहीं करता है।
27. सह न्यासियों द्वारा संयुक्ततः किया गया न्यास भंग
प्रत्येक का दायित्व क्या है? क्या वह समग्र के लिए है?
* प्रत्येक पृष्ठ पर केवल शीर्षक हैं, विवरण नहीं।