सामान्य विधि - Page 333

316 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय

छोड़ दिया। उसने भूसंपत्ति पर कोई प्रत्यक्ष नियंत्रण प्रयुक्त नहीं किया था। उसने विधिक अधिकारों के स्वामी पर शर्त के अनुपालन की बाहह्यता अधिरोपित करते हुए विधिक स्वामी ने भूसंपत्ति पर अपने स्वामित्व एवं कब्जे के विधिक अधिकार को कायम रखा। चांसलर ने फियोफर (जागीरकर्ता) को, फियोफमेंट की शर्तों के अनुपालन की मांग करने का साम्यिक अधिकार दिया।

  1. यह विधिक अधिकार एवं साम्यिक अधिकार के बीच विभेद की व्याख्या है, जिसके अनुसार जबकि एक विधिक अधिकार दूसरे विधिक अधिकार को या तो अंशतः या पूर्णतः नष्ट करता है, एक साम्यिक अधिकार दूसरे विधिक अधिकार को नष्ट नहीं करता है।

  2. यह स्त्रीहन द्वारा अनुच्छेद 11 में प्रतिपादित प्रस्थापना की भी व्याख्या है अर्थात् विधिक अधिकार या हित संपत्ति से उत्पन्न होता है जबकि साम्यिक अधिकार या हित विधिक हित से, न कि स्वयं संपत्ति से निर्गमित या उत्पन्न होता है।

यह इसलिए है, क्योंकि चांसलर साम्यिक स्वामी के संपत्ति पर कब्जा पाने के साम्यिक अधिकार को मान्यता प्रदान नहीं करता था। उस अधिकार को वह विधिक स्वामी के लिए बरकरार रखता था। जो वह साम्यिक स्वामी को देता था वह विधिक स्वामी के आचरण पर एक कर्त्तव्य अधिरोपित करने का अधिकार था और उसने उसे (साम्यिक स्वामी को) स्वयं संपत्ति का दावा करने का अधिकार नहीं दिया था।

दृष्टांतः- (1918) 2 के.बी. (लर) 353 - ग्राहम बनाम मालवेन

  1. इस तथ्य से जो परिणाम निकलतें हैं इस प्रकार हैंः-

क्योंकि साम्यिक अधिकार एक विधिक अधिकार से होता है, संपत्ति से नहीं।

(i) यह विधिक संपदा से बड़ा नहीं हो सकता जिससे यह निर्गमित होता है।

दृष्टांतः- भूसंपत्ति ‘ब’ एवं उसके वारिसों के उपयोग के लिए ‘अ’ को हस्तांतरित की गई। ‘अ’ भूसंपत्ति का विधिक स्वामी है। ‘ब’ साम्यिक स्वामी है।

किंतु भूसंपत्ति ‘अ’ को हस्तांतरित की जाती है न कि ‘अ’ एवं उसके वारिसों को। परिणामतः ‘अ’ का विधिक अधिकार उसकी मृत्यु पर लुप्त हो जाता है। उसी प्रकार ‘ब’ का साम्यिक अधिकार भी लुप्त हो जाता है। साम्यिक हित विधिक हित के बाद जीवित नहीं रह सकता जिससे वह उत्पन्न होता है। (1914) 1 सी.एच. 300

(ii) साम्यिक अधिकार विधिक अधिकार से संबद्ध सभी कमियों से प्रभावित होगा।

‘ब’ और ‘स’ पुत्रों को छोड़कर ‘अ’ मर जाता है, इनमें ‘ब’ ज्येष्ठतम है।

‘ब’ के अन्यत्र होने से ‘स’ कब्जा कर लेता है और उसे अपनी पत्नी ‘ई’ के