सामान्य विधि - Page 342

325

  1. एक चचेरा भाई मैथ्यू वसीयत के अंतर्गत विलियम के चचेरे भाइयों द्वारा छोड़ी गई वास्तविक एवं व्यक्तिगत संपत्ति की आय में से एक अंश प्राप्त करने वाला था।

  2. मैथ्यू ने सालिसिटर विलियम बेंक्स के पास 35 पाउंड ऋण की प्रतिभूत स्वरूप अपने अंश को बंधक रख दिया।

  3. 1873 में मैथ्यू ने अपने अंश को विलियम रिचर्डसन के पास बेंक्स के माध्यम से बंधक रख दिया और बेंक्स को चुकता कर दिया था।

  4. 1874 में रिचर्डसन ने अपना अंश बंधक विलेख विलियम ड्रेक को अंतरित कर दिया। न्यासियों को कोई सूचना नहीं दी गई।

  5. 1875 में मैथ्यू ने अपना अंश 500 पाउंड की अदायगी प्रतिभूत डैनिस पैपर के यहां बंधक रख दिया। बेक्स ने सालिसिटर के नाते कार्रवाई की। डैनिस पैपर के बंधक विलेख में विलियम ड्रेक के पूर्ववर्ती बंधक का विवरण नहीं था। बाद में इस संव्यवहार की सूचना न्यासी को दी गई थी।

  6. ड्रेक ने अपने बंधक ऋण की अदायगी के लिए मैथ्यू के प्रति अपनी बकाया न्यासी निधि से भुगतान करने में पैपर के दावे पर प्राथमिकता हेतु समन निकलवाए। 1884, 26 सी.एच.डी. 482

  7. पैपर की दलील थी कि उसे ड्रेक के दावे की कोई सूचना नहीं थी - उसके बंधक विलेख में मैथ्यू द्वारा उसका विवरण नहीं दिए जाने पर।

  8. ड्रेक द्वारा उत्तर दिया गया कि पैपर को सूचना थी क्योंकि सालिसिटर जिसने उसके अभिकर्ता के रूप में कार्य किया था मैथ्यू द्वारा ड्रेक के प्रति बंधक के विषय में जानता था।

  9. यह कि बेक्स को सूचना थी यह नकारा नहीं गया। बेक्स पैपर का अभिकर्ता था यह नकारा नहीं गया। किंतु प्रश्न था कि क्या बेक्स को सूचना पैपर को सूचना होना माना जा सकता है।

  10. अभिनिर्धारितः नं. पृष्ठ 677

कारण - बेंक्स की जानकारी 1875 में पैपर के साथ हुए संव्यवहार के समय उद्भूत नहीं हुई थी। पैपर के पास किसी सूचना का होना नहीं कहा जा सकता।

  1. पैपर का दावा मंजूर किया गया।

(111) अभिकर्ता को दी गई सूचना क्रेता पर आरोपित नहीं की जाएगी जब अभिकर्ता को स्वामी के साथ कपट करने वाला दर्शाया जाए जो उसकी जानकारी का छिपाना और उसे स्वामी को संप्रेषित करना उपेक्षित करेगा।

(1880) 15 सी.एच.डी. 639 केन बनाम केव