375
क्या ब, स का प्रतिपरीक्षण कर सकता है?
साक्ष्य विधि में इस प्रश्न का उत्तर देने का कोई विशिष्ट प्रावधान नहीं है। यह न्यायिक सम्मति का प्रश्न है। इस प्रश्न पर विविध दृष्टिकोण हैं।
(1) एक दृष्टिकोण है कि जब एक व्यक्ति एक साक्षी का प्रतिपरीक्षण करने का अधिकार पाता है, तो वह अधिकार उस साक्षी के प्रतिवाद की प्रत्येक स्थिति पर उसके लिए निरंतर रहता है, कोई बात नहीं साक्षी किस भूमिका में पुनः उपस्थित होता है, ताकि यहां तक कि वह उसके अपने साक्षी के रूप में वह उसका प्रतिपरीक्षण कर सकता है। यह राय इस सैद्धांतिकता पर आधारित है कि प्रत्येक साक्षी उसको बुलाने वाले पक्षकार के लिए अनुकूलतः निपटाने योग्य होता है।
(2) दूसरा दृष्टिकोण है कि हर एक पक्षकार को वैकल्पिक रूप से एक साक्षी का प्रतिपरीक्षण करने का अधिकार उसके प्रतिवादी के रूप में होना चाहिए, जब कि दोनों को मुख्य परीक्षण के गतिक्रम में उनके अपने मामले के संबंध में सूचक प्रश्न करने से प्रवारित करना चाहिए। ताकि वादी किसी को अपने साक्षियों में से बाद में प्रतिवादी द्वारा बुलाए जाने पर सुनने के बाद प्रतिपरीक्षण कर सके।
श्रेष्ठतर सम्मति है कि प्रतिपरीक्षण का अधिकार जीवित नहीं रहता और उससे उसके द्वितीय परीक्षण में सूचक प्रश्न नहीं पूछा जा सकता। यदि प्रतिपक्षी उसे पुनः उसी साक्ष्य के रूप में बुलाता है, जो दूसरे पक्ष की ओर से परीक्षित किया जा चुका है और उसके द्वारा प्रतिपरीक्षित किया जा चुका है वह स्पष्टतः मुख्य परीक्षण कर सकेगा।
यह नियम साक्ष्य अधिनियम द्वारा अंगीकृत किया हुआ प्रतीत होता है।
- क्या यह परीक्षण का निर्धारित अनुक्रम प्रत्येक साक्षी पर लागू होता है?
(1) तीन प्रकार के साक्षी हैं जो न्यायालय के सामने बुलाए जाते हैंः-
(i) वे जो सुसंगत तथ्यों का साक्ष्य देने के लिए बुलाए जाते हैं।
(ii) वे जो चरित्र के बारे में बोलने के लिए बुलाए जाते हैं।
(iii) वे जो प्रलेखों को प्रस्तुत करने के लिए बुलाए जाते हैं।
(2) उन साक्षियों के संबंध में जो सुसंगत तथ्यों या चरित्र पर बोलने के लिए बुलाए जाते हैं, वे परीक्षण के पूर्ण निर्धारित अनुक्रम में परीक्षण, प्रतिपरीक्षण एवं पुनः परीक्षण के अधीन होते हैं। किंतु साक्षी जो प्रलेख प्रस्तुत करने के लिए बुलाया जाता है, भिन्न आधार पर स्थित होता है। वह साक्षी नहीं है, अतः उसे प्रतिपरीक्षित नहीं किया जा सकता।
- क्या एक सह-अभियुक्त, एक दूसरे सह-अभियुक्त द्वारा बुलाए गए एक साक्षी का प्रतिपरीक्षण कर सकता है? क्या एक सह-प्रतिवादी एक दूसरे सह-प्रतिवादी या एक