सामान्य विधि - Page 400

383

इस संबंध में प्रश्न उठता है, एक व्यक्ति जो सारवान साक्ष्य देने के लिए इस तथ्य के कारण बुलाया नहीं जा सकता कि वह मर गया है या वह पाया नहीं जा सकता है या साक्ष्य देने के लिए अक्षम हो गया है या जिसकी उपस्थिति भारी विलंब या व्यय के बिना उपलब्ध नहीं की जा सकती है, के संपोषी साक्ष्य का, जिसे न्यायालय परिस्थितियों के अधीन बेकार समझता है।

धारा 158 संपोषी साक्ष्य का दिया जाना अनुज्ञात करता है, यद्यपि कोई सारवान साक्ष्य नहीं दिया गया है तो यह सामान्य नियम का एक अपवाद है। यह अपवाद यदि साक्षी उपलब्ध नहीं किया जा सकता है केवल तभी प्रयुक्त किया जाता है।

यह संविधि द्वारा संरक्षित एक अपवाद है। दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 288 में अंतर्विष्ट संविधि द्वारा संरचित एक अन्य अपवाद है। उस धारा द्वारा, सुपुर्दगीकार दंडाधिकारी के समक्ष साक्ष्य सभी प्रयोजनों के लिए सत्र-न्यायालय के समक्ष साक्ष्य समझा जाता है, अर्थात् वह साक्ष्य के सभी तथ्यों का सारवान साक्ष्य है।

(3/2) एक साक्षी के खंडन के संबंध में नियम

  1. यह एक मामला है जो दो तर्कों से अनिवार्यतः विनियमित होना चाहिएः

(i) न्यायालय द्वारा जांच का उद्देश्य सत्यता पर पहुंचना है और इसलिए खंडन अवश्य अनुज्ञात होना चाहिए।

(ii) यदि खंडन अनुज्ञात किया जाता है, जांच अंतहीन हो जाएगी और इसलिए खंडन की कार्यवाही पर कुछ परिबद्धता अवश्य होनी चाहिए।

  1. किन मामलों में एक साक्षी खंडित किया जा सकता है?

धारा जो एक साक्षी के खंडन में लागू होती है, वह 153 है। खंडन के प्रयोजन के लिए, धारा साक्षियों के उत्तरों को दो संवर्गों में विभाजित करती है (1) सुसंगत तथ्यों के उत्तर और (2) साक्षी की विश्वसनीयता से संबंधित प्रश्नों के उत्तर।

  1. क्या साक्षी के विश्वसनीयता से संबंधित प्रश्नों के उत्तर खंडन के योग्य हैं?

धारा 153 में दिया गया उत्तर प्रभाव की सकारात्मकता है कि ऐसा उत्तर खंडित नहीं किया जाएगा।

इस नियम के केवल दो अपवाद हैंः

(i) यदि पूर्ववर्ती दोषसिद्धि अमान्य की जाती है, आप उसे सक्ष्य द्वारा खंडित कर सकते हैं।

(ii) यदि साक्षी अंशतः अमान्य करता है वह खंडित किया जा सकता है।

इस संबंध में यह ध्यान अवश्य रखना चाहिए कि धारा 155 के प्रावधानों के अंतर्गत