पुनरीक्षण अधिकारिता - Page 93

76 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय

  1. किन्तु नियम अभी तक विद्यमान है और मौखिक और प्रलेख साक्ष्य के संबंध

में साक्ष्य विधि की अपेक्षाओं के द्वारा दृष्टांत किया जाता है।

मौखिक साक्ष्यः-

  1. सर्वोत्तम साक्ष्य का नियम अपेक्षा करता है कि यदि साक्ष्य मौखिक है तब

वह स्पष्ट होना चाहिए।

  1. यह नियम साक्ष्य अधिनियम की धारा 60 में उल्लिखित है।

  2. स्पष्ट साक्ष्य से क्या तात्पर्य है?

  3. उत्तर जो सामान्यतः दिया जाता है वह यह है कि मौखिक साक्ष्य श्रुति साक्ष्य

नहीं होना चाहिए। यह श्रुति साक्ष्य के विचार की ओर ले जाता है।

यह नियम जनश्रुति के अलावा अपवादों के तीन मुख्य वर्गों के अधीन हैः-

(i) ग्रहण और अपराध स्वीकरणः पक्ष की उपस्थिति में किए गए कथन।

(ii) मृत होते समय व्यक्तियों द्वारा दिए गए कथन।

(iii) लोक अभिलेखों में दिए गए कथन।

श्रुति साक्ष्य क्या हैः-

  1. श्रुति साक्ष्य बहुत भिन्न-भिन्न तरीकों से परिभाषित किया जाता हैः-

(i) संपूर्ण साक्ष्य जो अपना मूल्य पूर्णतः स्वयं साक्षी को दिए गए साक्ष्य से उत्पन्न नहीं है बल्कि जो अंशों में भी किसी अन्य व्यक्ति की सत्यवादिता एवं सक्षमता पर निर्भर करता है।

(ii) जबकि न्यायालय में परीक्षण के अंतर्गत एक साक्षी के द्वारा किया गया एक कथन या एक तथ्य जिसके अस्तित्व या अनस्तित्व के संबंध में जांच की जा रही है, साक्ष्य के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।

  1. श्रुति साक्ष्य है जो गैर साक्षियों के द्वारा किए गए अभिकथनों के साक्षियों द्वारा प्रतिवेदित है।

श्रुति साक्ष्य क्यों अपवर्जित किया जाता है?

  1. जब अ, न्यायालय में शपथ लेकर किसी बात का विवरण करता है, जिसको उसने अपनी आंखों से प्रत्यक्षतः नहीं देखा वरन् जिसको उसने ब के माध्यम से सुना था, वह साक्ष्य के लिए अपने शारीरिक भावों की अभिव्यंजना नहीं कर रहा था, वरन् संचार का एक माध्यम है जो तीसरे अशपथित व्यक्ति के सिवाए उसने देखा हुआ कहा है। वह जन्म का साक्ष्य ला रहा है प्राव्रजन्म वर्णन एक धात्री के साथ थे, और एक पक्ष जो न्यायालय के समक्ष नहीं है की सूचना को संचारित करने के लिए चालक-पाइप या एक माध्यम मात्र है। अ सर्वाधिक ठीक और सत्यतः ...... प्रतिवेदित करता है, जो उसको बताया गया है, किन्तु उस पर भी यह प्रकट है कि मौलिक कथन का वास्तविक तथ्य ऐसी परिस्थितियों में परीक्षित नहीं किया जा सकता है। सूचना का उत्पन्नकर्ता