76 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय
फ्साम्राज्य के पूर्व सरकारी दास से तात्पर्य राज्य के एक ऐसे दास से था जो अनेक कार्यालयों में नियुक्त था और इस शब्द से निश्चित पेशे और सामाजिक स्थिति का पता चलता था। राज्य के दास, नगर क्षेत्रों के दास और तानाशाह के दास लगभग वही काम करते थे जो अब लोक-सेवाओं की कुछ उच्चतर शाखाओं और सभी निम्न शाखाओं तथा नगर निगमों के कर्मचारियों द्वारा सिर और हाथों से किया जाता है....। (राजकोष के) अधीनस्थ-स्तरों पर लिपिक और वित्तीय अधिकारी काम करते थे जो मुक्त व्यक्ति और दास होते थे। उनके द्वारा किया जाने वाला व्यवसाय अत्यंत विस्तृत रहा होगा। ....टकसाल अध्यक्ष सामंत होता था जो सिक्के बनाने का काम देखता था। ...उसके नीचे एक मुक्त-व्यक्ति होता था जो मुक्त-व्यक्तियों और दासों की सेवा करता था। ...तथापि राज्य सेवा की एक शाखा में दासों को किसी हालत में लम्बे समय तक नहीं रखा जाता था। अत्यंत आवश्यक होने पर अपवाद के रूप में एक या दो बार उनको रखा जाता था। उन्हें सेना में लड़ाई करने की इजाजत नहीं दी जाती थी क्योंकि उन्हें इस लायक नहीं समझा जाता था। निस्संदेह इसके अन्य कारण भी थे_ हथियारों का प्रयोग करने का बहुत से दासों को बाकायदा प्रशिक्षण देना खतरनाक माना जाता था। फिर भी यदि दास मात्र लड़ाई की पंक्ति में नियुक्त थे वे नियमित रूप से बड़ी संख्या में नौकर के रूप में इसके पीछे पाए जाते थे और सेना के रसद विभाग तथा परिवहन में काम करते थे। जहाजी बेड़े में भी दास बड़ी संख्या में होते थे।’’ ख्1,
रोम के समाज में दास की वास्तविक-स्थिति यही थी। अब हम संयुक्त राज्यों (संयुक्त राज्य अमेरिका) में इस अवधि के दौरान निग्रो की वास्तविक-स्थिति पर विचार करेंगे जहाँ वह कानून की दृष्टि में एक दास था। नीचे कुछ तथ्य दिए जा रहे हैं ख्2, जो उसकी स्थिति पर पर्याप्त प्रकाश डालते हैंः-
फ्लफाटे ने स्वयं टिप्पणी की थी कि गोरे और काले नाविकों और सिपाहियों ने क्रांति में बिना कटु विवाद के एक साथ मिलकर युद्ध किया था और एक साथ बैठकर भोजन किया। उत्तरी केरोलीना के ग्रानविल्ले प्राँत में पिंसटन विश्वविद्यालय में शिक्षित हब्शी जॉनचाविस गोरे छात्रों के लिए प्राइवेट स्कूल चलाता था और स्थानीय पुरोहिताश्रम के अंतर्गत एक लाइसेंसिएट था और राज्य के श्वेत लोगों को उपदेश देता था। इसका एक शिष्य उत्तरी केरोलीना का राज्यपाल, दूसरा राज्य अत्यंत प्रभावशाली विग सेनेटर बना। उसके दो शिष्य उत्तरी केरोलीना के मुख्य न्यायाधीश के बेटे थे। राज्य की बृहत्तम सैनिक आमदमी के संस्थापक के पिता उसके स्कूल में पढ़ते थे और उसके घर में रहते थे। ...दास मजदूरों से हर प्रकार का काम करवाया जाता था और जो नीग्रो दास अधिक
1. रोम साम्राज्य में दासता, पृष्ठ 130-140।
2. चार्ल्स सी. जॉनसन, नीग्रोस इन अमेरिकन सिविलिजेसन।