अनुच्छेद - Page 111

92 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय

मान लीजिए कि वे या उनके माता-पिता में से कोई या दादा-दादी

में से कोई भारत में या पाकिस्तान में जन्म था। उन्हें-

(क) भारत में जिला मजिस्ट्रेट के सामने यह घोषणा करनी

होगी कि वे भारत में अधिवास प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं_

और

(ख) घोषणा से पूर्व कम-से-कम एक महीने भारत में निवास

करना होगा।

अनुच्छेद 7 से 27 तक 5. मूल अधिकारः समिति ने इन अधिकारों और उन

परिसीमाओं को जिनके अधीन वे अवश्यमेव रहने चाहिए,

यथासंभव निश्चित बनाने का प्रयास किया है क्योंकि न्यायालयों

को उनसे संबंधित निर्णय देने पड़ सकते हैं।

अनुच्छेद 59 6. संघ के राष्ट्रपति की शक्तियांः समिति ने यह उपबंध

करना वांछनीय समझा कि राष्ट्रपति के पास अन्य इकाईयों की

भांति, देशी रियासत में पारित मृत्यु दण्डादेश का, शासक की

शक्तियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, निलम्बित करने, सजा

माफ कर देने या कम करने की शक्ति होनी चाहिए।

अनुच्छेद 278 नया संविधान कुछ परिस्थितियों में, राज्यपाल को संविधान के

कुछ उपबंधों को निलम्बित करते हुए उद्घोषणा जारी करने के

लिए सशक्त करता है_ वह ऐसा केवल दो सप्ताह के लिए कर

सकता है और उससे अपेक्षित है कि वह राष्ट्रपति को रिपोर्ट

दे। समिति ने उपबंध किया है कि रिपोर्ट मिलने पर राष्ट्रपति या

तो उद्घोषणा को प्रतिसहृत कर सकेगा अथवा अपनी ओर से

नई उद्घोषणा जारी कर सकेगा। इसका परिणाम यह होगा कि

केन्द्रीय कार्यपालिका राज्य कार्यपालिका का स्थान ले लेगी और

केन्द्रीय विधानमंडल राज्य विधानमंडल का स्थान ले लेगा। वस्तुतः

संबंधित राज्य उद्घोषणा की अवधि के लिए केन्द्र शासित क्षेत्र

हो जाएगा। यह भारतीय शासन अधिनियम, 1935 के अंतर्गत

‘‘धारा 93 शासन’’ के स्थान पर है।

अनुच्छेद 60 7. समवर्ती सूची के विषयों की बाबत कार्यपालक शक्तियांः

वर्तमान संविधान में, समवर्ती सूची के विषयों की बाबत कार्यपालक

प्राधिकार, कुछ विषयों में, केन्द्र को यह निर्देश देने की शक्ति

के अधीन रहते हुए प्रांत में निहित है कि कार्यपालक प्राधिकार

का प्रयोग कैसे किया जाएगा-भारत शासन अधिनियम, 1935 की