साधारण - Page 161

142 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय

(ख) भारत सरकार द्वारा धन उधार लेने का या कोई प्रत्याभूति देने का विनियमन अथवा भारत सरकार द्वारा अपने ऊपर ली गई या ली जाने वाली किन्हीं वित्तीय बाध्यताओं से संबंधित विधि का संशोधन_

(ग) पूर्ति_

(घ) भारत के राजस्वों का विनियोग_

(ड.) किसी व्यय को भारत के राजपत्र या भारित व्यय घोषित करना या ऐसे किसी व्यय की रकम को बढ़ाना_

(च) भारत के राजस्वों, लेखे, धन प्राप्त करना अथवा ऐसे धन की अभिरक्षा या उसका निर्गमन अथवा भारत सरकार के लेखाओं की संपरीक्षा_

(छ) इस खंड की मद (क) से (च) में विनिर्दिष्ट किसी विषय की आनुषंगिक कोई विषय।

(2) कोई विधेयक केवल इस कारण धन विधेयक नहीं समझा जाएगा कि वह जुर्मानों या अन्य धनीय शास्तियों के अनुज्ञप्तियों के लिए फीसों की या की गई सेवाओं के लिए फीसों की मांग का या उसके संदाय का उपबंध करता है अथवा इस कारण धन विधेयक नहीं समझा जाएगा कि वह किसी स्थानीय प्राधिकारी या निकाय द्वारा स्थानीय प्रयोजनों के लिए किसी कर के अधिरोपण, उत्पादन, परिहार या विनियमन का उपबंध करता है।

(3) यदि यह प्रश्न उठता है कि कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं तो उस पर लोकसभा के अध्यक्ष का विनिश्चय अंतिम होगा।

(4) जब धन विधेयक अनुच्छेद 109 के अधीन राज्यसभा को पारेषित किया जाता है और जब वह अनुच्छेद 111 के अधीन अनुमति के लिए राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है तब प्रत्येक धन विधेयक पर लोकसभा के अध्यक्ष के हस्ताक्षर सहित यह प्रमाण पृष्ठांकित किया जाएगा कि वह धन विधेयक है।