साधारण - Page 166

147

डोमिनियन के विधानमंडल के संबंध में जो प्रक्रिया के

नियम और स्थायी आदेश प्रवृत्त थे वे ऐसे उपांतरणों और

अनुकूलनों के अधीन रहते हुए संसद के संबंध में प्रभावी

होंगे जिन्हें, यथास्थिति, राज्यसभा का सभापति या लोकसभा

का अध्यक्ष उनमें करे।

(3) राष्ट्रपति, राज्यसभा के सभापति और लोकसभा के

अध्यक्ष से परामर्श करने के पश्चात्, दोनों सदनों की

संयुक्त बैठकों से संबंधित और उनमें परस्पर संचार से

संबंधित प्रक्रिया के नियम बना सकेगा।

(4) दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में लोकसभा का अध्यक्ष या

उसकी अनुपस्थिति में ऐसा व्यक्ति पीठासीन होगा

जिसका खंड (3) के अधीन बनाई गई प्रक्रिया के

नियमों के अनुसार अवधारण किया जाए।

संसद में प्रयोग की 99. (1) संसद में कार्य हिन्दी या अंग्रेजी में किया जाएगा, परंतु जाने वाली भाषा यथास्थिति, राज्यसभा का सभापति अथवा लोकसभा का

अध्यक्ष किसी सदस्य को जो कोई सी भाषा में अपने

आपको ठीक व्यक्त नहीं कर सकता है, सदन को अपनी

मातृभाषा में संबोधित करने की अनुज्ञा दे सकेगा।

(2) राज्यसभा का सभापति अथवा लोकसभा का अध्यक्ष, जब

कभी ठीक समझे, यथास्थिति राज्यसभा या लोकसभा में,

किसी सदस्य द्वारा किसी दूसरी भाषा में दिए गए भाषण

का हिन्दी में या अंग्रेजी में सारांश, उपलब्ध कराने का

इन्तजाम कर सकेगा और ऐसा सारांश उस सदन की

कार्यवाही के अभिलेख में जिसमें वह भाषाण दिया गया

है, शामिल किया जाएगा।

संसद में चर्चा 100. (1) उच्चतम न्यायालय या किसी उच्च न्यायालय के किसी पर निर्बन्धन न्यायाधीश के, अपने कर्तव्यों के निर्वहन में किए गए

आचरण के विषय में संसद में कोई चर्चा इसमें पश्चात्

उपबंधित रीति से उस न्यायाधीश को हटाने की प्रार्थना

करने वाले समावेदन को राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत करने

के प्रस्ताव पर ही होगी, अन्यथा नहीं।