164 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय
भाग 6
पहली अनुसूची के भाग-1 के राज्य
अध्याय 1-साधारण
परिभाषा 128. इस भाग में, जब तक कि संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न
हो तब तक राज्य शब्द से पहली अनुसूची के भाग 1 में
तत्समय राज्य अभिप्रेत है।
अध्याय-2 कार्यपालिका
राज्यपाल
राज्यों के राज्यपाल 129. प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा। राज्य की 130. (1) राज्य की कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल में निहित होगी कार्यपालिका और वह इसका प्रयोग इस संविधान के अनुसार स्वयं या शक्ति अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा करेगा।
(2) इस अनुच्छेद की कोई बात-
(क) किसी विद्यमान विधि द्वारा किसी अन्य प्राधिकारी को
प्रदान किए गए कृत्य राज्यपाल को अंतरित करने वाली
नहीं समझी जाएगी_ या
(ख) राज्यपाल के अधीनस्थ किसी प्राधिकारी को विधि द्वारा
कृत्य प्रदान करने से संसद या राज्य के विधान मंडल को
निवारित नहीं करेगी।
राज्यपाल 131. राज्य का राज्यपाल उन सब व्यक्तियों के प्रत्यक्ष मतों द्वारा का निर्वाचन निर्वाचित होगा जिन्हें राज्य की विधानसभा के लिए
साधरण निर्वाचन में मत देने का अधिकार है।