भाग 15 - प्रकीर्ण - Page 292

273

ओर से चलाया जाता है_

( प ) ‘लुघु रेलवे’ से ऐसा रेलवे अभिप्रेत है जो पूर्णतः एक ही राज्य में स्थित है और संघीय रेलवे के साथ, चाहे वह उसी गेज का हो या नहीं, संचार की निरंतर लाइन नहीं बनाती है।

(फ) ‘‘अनुसूची’’ से इस संविधान की अनुसूची अधिप्रेत है_

(ब) ‘‘अनुसूचित जातियां’’ से, पहली अनुसूची के भाग 1 में तत्समय विनिर्दिष्ट किसी राज्य के संबंध में, ऐसी जातियां, मूलवंश या जनजातियां या उनके भाग या जातियों, मूलवंशों या जनजातियों के अंदर समूह अभिप्रेत है जो भारत शासन (अनुसूचित जातियां) आदेश, 1936 में तत्स्थानी प्रांत के संबंध में, भारत शासन अधिनियम, 1935 की पांचवी और छठी अनुसूचियों के प्रयोजनों के लिए अनुसूचित जातियों के रुप में विनिर्दिष्ट हैं।

(भ) ‘‘अनुसूचित जनजातियां’’ से पहली अनुसूची के भाग 1 में तत्समय विनिर्दिष्ट राज्यों के संबंध में आठवीं अनुसूची के भाग 1 से 9 में विनिर्दिष्ट जनजातियां या समुदाय अभिप्रेत हैं जिनसे वे भाग क्रमशः संबंधित हैं।

(2) जब तक कि संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो, साधारण खंड अधिनियम, 1897 (1897 का 10) इस संविधान के निर्वचन के लिए लागू होगा।

(3) इस संविधान में संसद के या उसके द्वारा बनाए गए अधिनियमों या विधियों के प्रति किसी निर्देश का अथवा पहली अनुसूची के भाग 1 में तत्समय विनिर्दिष्ट किसी राज्य के विधानमंडल के या उसके द्वारा बनाए गए अधिनियमों या विधियों के प्रति किसी निर्देश का यह अर्थ लगाया जाएगा कि उसके अंतर्गत, यथास्थिति, राष्ट्रपति द्वारा निर्मित अध्यादेश या किसी राज्यपाल द्वारा निर्मित अध्यादेश के प्रति निर्देश है।

*****