2. मूल अधिकारों पर अन्तरिम रिपोर्ट - Page 33

14 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय

छोटी-सी समिति को भेज दिया जाए जो अपनी रिपोर्ट इस सदन को प्रस्तुत करे। तभी सदन के लिए इस विषय में सही विनिश्चय करना संभव होगा।

सभापतिः मेरे विचार में, यदि डॉ. अम्बेडकर का सुझाव सदन को मान्य हो तो आगे चर्चा करने की आवश्यकता नहीं है।

श्री आर.के. सिधवा (मुख्य प्रांत और बरारः साधारण)ः अनिवार्य सैनिक सेवा के सवाल पर यहाँ चर्चा हो सकती है।

सभापतिः हम यहाँ यह विनिश्चय नहीं कर रहे हैं कि हमें अनिवार्य भर्ती रखनी चाहिए अथवा नहीं। प्रश्न यह है कि क्या मूल अधिकारों के अधीन अनिवार्य भर्ती निषिद्ध है। मेरे विचार में उत्तम यही होगा कि इसे भी उसी समिति के पास भेज दिया जाए जिसे दूसरा खंड भेजा गया है।

एक माननीय सदस्यः पूरा खंड- II

सभापतिः हाँ पूरा खंड- II

खंड भेजा गया।

*****