सातवीं अनुसूची (अनुच्छेद 217) सूची 1-संघ सूची - Page 335

316 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय

  1. वायुमार्ग, वायुयान और विमानचालन, विमान क्षेत्रों की व्यवस्था, विमान यातायात

और विमान क्षेत्रों का विनियमन और संगठन, वैमानिक शिक्षा और प्रशिक्षण के

लिए व्यवस्था तथा राज्यों और अन्य अभिकरणों द्वारा दी जाने वाली ऐसी शिक्षा

और प्रशिक्षण का विनियमन।

  1. राष्ट्रीय राजमार्ग जिन्हें संसद द्वारा विधि द्वारा ऐसे मार्ग घोषित किया जाए।
  2. यंत्रनोदित जलयानों के संबंध में ऐसे अंतर्देशीय जलमार्गों पर पोत परिवहन और

नौपरिवहन जो संसद द्वारा विधि द्वारा राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किए गए हैं, और ऐसे

जलमार्गों पर मार्ग का नियम, ऐसे जलमार्गों पर यात्रियों तथा माल का वहन। 33. समुद्री पोत परिवहन और नौपरिवहन जिसके अंतर्गत ज्वारीय जल में पोत परिवहन

और नौपरिहवन है, वाणिज्यिक समुद्री बेड़े के लिए शिक्षा और प्रशिक्षण की

व्यवस्था तथा राज्यों और अन्य अभिकरणों द्वारा दी जाने वाली ऐसी शिक्षा और

प्रशिक्षण का विनियम।

  1. नौअधिकरण विषयक अधिकारिता।

  2. संसद द्वारा बनाई गई विधि या वर्तमान विधि द्वारा या उसके अधीन महापत्तन

घोषित किए जाने वाले पत्तन जिसके अंतर्गत उनका परिसीमन भी है, तथा

उनमें पत्तन प्राधिकरणों का गठन और उनकी शक्तियां।

  1. प्रकाश स्तंभ जिनके अंतर्गत प्रकाशपोत, बीन तथा पोत परिवहन और वायुयानों

की सुरक्षा के लिए अन्य व्यवस्था है।

  1. वायु मार्ग या समुद्र मार्ग द्वारा यात्रियों और माल का वहन।

  2. संघ रेल मार्ग_ सुरक्षा के संबंध में लघु रेल मार्गों से भिन्न रेल मार्गों का विनियमन,

अधिकतम और न्यूनतम रेल और भाड़े, स्टेशन और सेवा सीमांत प्रभार, यातायात

का आदान-प्रदान माल और यात्रियों के वाहकों के रुप में रेल प्रशासन का

उत्तरदायित्व माल और यात्रियों के वाहकों के नाते ऐसे रेल मार्गों की सुरक्षा और

प्रशासन के उत्तर दायित्व के संबंध में लघु रेल मार्गों का विनियमन। 39. इम्पीरियल पुस्तकालय, भारतीय संग्रहालय, इम्पीरियल युद्ध संग्रहालय, विक्टोरिया

स्मारक नाम से 15 अगस्त, 1947 को ज्ञात संस्थाएं और भारत सरकार द्वारा

पूर्णतः या भागतः वित्त घोषित तथा संसद द्वारा विधि द्वारा राष्ट्रीय महत्व की

संस्था के रुप में घोषित कोई अन्य संस्था।

  1. काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय नाम से

15 अगस्त, 1947 को ज्ञात संस्थाएं।

  1. भारतीय सर्वेक्षण, भारतीय भूवैज्ञानिक, वनस्पति विज्ञान और प्राधिविज्ञान सर्वेक्षण,