20 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय
है कि यह उपखण्ड वापस समिति को भेजा जाए तो मैं निश्चित रूप से कोई आपत्ति नहीं करूंगा। वह उपखण्ड वापस भेज दिया जाए क्योंकि मैं समझता हूँ कि हमने इस विषय को राज्य की शिक्षा संस्थाओं तक सीमित कर दिया है और हमने उनके बारे में कुछ नहीं कहा है जो केवल राजकीय सहायता प्राप्त है। यदि इस मुद्दे को और स्पष्ट करना जरूरी है तो मामला वापस भेजा जाए, लेकिन मात्र इसलिए कि उपखण्ड (2) को वापस भेजे जाने के पक्ष में कुछ हो सकता है मैं नहीं समझता कि सम्पूर्ण खण्ड के बारे में भी यही तर्क दिया जा सकता है। इसलिए मेरा निवेदन है कि उपखण्ड (2) को छोड़कर जो यदि आवश्यक हो तो विचारार्थ समिति को वापस भेजा जाए, परंतु वर्तमान
खण्ड पारित कर दिया जाना चाहिए।
*****
सभापतिः अब दो खण्ड रहते हैं, जो पांच सदस्यीय समिति को भेजे गए थे। हम अब उन पर एक-एक करके विचार करेंगे। अब नया खण्ड 3 पेश किया जाए।