अनुच्छेद 14 - Page 104

89

फ्(4) लोगों के अपने व्यक्तिगत स्वरूप, मकानों, कागजातों और प्रभावों के विरुद्ध अनुचित तलाशी और जब्ती से सुरक्षित रहने के अधिकार का उल्लंघन नहीं होगा और कोई भी वारंट संभावित कारण जो शपथ या प्रतिज्ञापन द्वारा समर्थित है और जो तलाशी के स्थान और हिरासत में लिए जाने वाले व्यक्तियों और जब्त की जाने वाली चीजों का ब्यौरेवार उल्लेख करता है के अतिरिक्त जारी नहीं किया जायेगा।य्

मैं समझता हूँ कि बहुमत ‘हाँ’ के पक्ष में है।

श्री टी.टी. कृष्णमाचारी ः बहुमत इसके विरोध में है।

श्रीमान् उपाध्यक्ष ः मैं इसे पुनः मतदान के लिए रखूँगा। मेरे विचार से इसके पक्ष में बहुमत है।

श्री टी.टी. कृष्णमाचारी ः नहीं, महोदय, विरोध पक्ष का बहुमत है।

श्रीमान् उपाध्यक्ष ः मैं सबसे पहले हाथ उठाने के लिए कहूँगा।

¹विभाजन के लिए घंटी बजाई गई।ह्

श्री महावीर त्यागी (संयुक्त प्रांत - जनरल) ः क्या मैं प्रस्ताव कर सकता हूँ कि इस प्रश्न को फिलहाल स्थगित किया जाए और सदस्यों को आपस में सलाह करने का एक अवसर दिया जाए ताकि वे किसी निर्णय पर पहुँच सकें। ब्रिटेन का हाउस ऑफ कामन्स भी कभी-कभी स्वयं को समिति में रूपान्तरित कर लेता है ताकि विभिन्न पार्टियों को सलाह करने का एक मौका मिल सके और वे एक सर्वसम्मत हल निकाल सकें।

श्रीमान् उपाध्यक्ष ः मैं मतदान स्थगित करने के लिए तैयार हूँ बशर्ते कि सदन मुझे अपेक्षित अनुमति देता हो। मैं सदन से शांत रहने का निवेदन करता हूँ। निर्णयों पर पहुँचने का यह तरीका नहीं है। उन पर सह-प्रयत्नों तथा अच्छी भावना के द्वारा ही पहुँचा जा सकता है। क्या सदन मुझे इस पर मतदान स्थगित करने की आवश्यक शक्ति देता है?

माननीय पंडित जवाहरलाल नेहरू ः श्रीमान् उपाध्यक्ष महोदय, क्योंकि प्रत्यक्ष रूप से बहुत से सदस्यों को इस प्रश्न पर भ्रम हो गया है, मेरे विचार से, महोदय, दिया गया सुझाव अत्यंत वांछनीय है, कि हम इस मामले को थोड़ी देर के बाद ले सकते हैं और हम अभी दूसरी बातों पर चर्चा कर सकते हैं। निश्चय ही, जो इस सदन की इच्छा होगी, वही होगा। महोदय, मैं आपको और सदन को सुझाव दूँगा कि आपका सुझाव मान लिया जाए।

डॉ. बी.वी. केसकर (संयुक्त प्रांत - जनरल) ः क्या ऐसा विभाजन की घंटी बज जाने के बाद किया जा सकता है?

श्रीमान् उपाध्यक्ष ः मैं तकनीकी कारणों में नही जाता। जब तक मैं यहाँ हूँ मैं सामान्य बोध का प्रयोग करता रहूँगा। मुझे तकनीकी कारणों के बारे में बहुत कम ज्ञान है लेकिन मुझे मानव के स्वभाव का कुछ ज्ञान है। मैं जानता हूँ अन्त में अच्छे बोध, सामान्य बोध, अच्छी भावना का ही महत्व होता है। मैं मतदान स्थगित करने के लिए सदन की अनुमति माँगता हूँ।

माननीय सदस्य ः हाँ।