अनुच्छेद 25 - Page 126

111

अनुच्छेद 24

ख्ऽ, श्री टी. टी. कृष्णमाचारी (मद्रास - जनरल) ः इस सदन के बहुत से माननीय सदस्यों की इच्छा है कि इस अनुच्छेद को अभी नहीं लिया जाना चाहिए बल्कि बाद में लिया जाना चाहिए, क्योंकि हम वास्तव में इसके प्रति विभिन्न संशोधनों पर एक समझौते पर पहुँचने के लिए विचार कर रहे हैं और डॉ. अम्बेडकर मुझसे सच्चाई के मद ् देनजर सहयोग करेंगे।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर (बम्बई - जनरल) ः हाँ, महोदय, मैं निवेदन करता हूँ कि अनुच्छेद 24 को पीछे रख दिया जाए।

श्रीमान् उपाध्यक्ष ः क्या सदन की यही इच्छा है?

माननीय सदस्य ः हाँ।

श्री जेड.एच. लारी (संयुक्त प्रांत - मुसलमान) ः तब अनुच्छेद 15 के बारे में, महोदय?

श्रीमान् उपाध्यक्ष ः उस अनुच्छेद पर विचार फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

ऽ ऽ ऽ ऽ

अनुच्छेद 25

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ः महोदय, मैं नहीं सोचता कि क्योंकि यह अनुच्छेद उन अन्य अनुच्छेदों के प्रावधानों के अधीन है जिनका मेरे माननीय मित्र श्रीमान् करीमुददीन ने हवाला दिया है, हमारे लिए इस अनुच्छेद पर अभी विचार करना सम्भव ् नहीं है, क्योंकि, जैसा देखा जाएगा, मान लें कि हम अनुच्छेद 285 में या इस मामले से संबंधित अन्य अनुच्छेद में परिवर्तन करते है, तो हम आसानी से अनुच्छेद 25 में परिणामी परिवर्तन कर सकते हैं। इसलिए यह एक रोक नहीं होगी। इसलिए हमारे लिए अनुच्छेद 25 पर इसमें किये जाने वाले किसी परिणामी परिवर्तन के प्रति बिना किसी पूर्वाग्रह के अभी विचार करना बिल्कुल सम्भव है। मान लें, कुछ परिवर्तन उन अनुच्छेदों में किए जाते हैं जो ........

काजी सईद करीमुददीन ः तब क्यों न इसे स्थगित कर दें?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ः नहीं।

श्रीमान् उपाध्यक्ष ः प्रश्न है -

फ्कि इस अनुच्छेद पर विचार तब तक के लिए स्थगित कर दिया जाए जब इस प्रारुप संविधान के भाग XI पर विचार किया जाएगा।

प्रस्ताव अस्वीकृत हुआ।

ऽ ऽ ऽ ऽ

ऽ ♣ वही, पृष्ठ 931सी.ए.डी., अंक VII, 9 दिसम्बर, 1948, पृ. 930