9
नितान्त आवश्यक है क्योंकि हम उन राज्यों की बात कर रहे हैं जो अनुसूची में हैं। हम सामान्य रूप में राज्यों की बात नहीं कर रहे बल्कि किन्हीं विशेष राज्यों की बात कर रहे हैं जिनका अनुसूची में उल्लेख है। इसलिए निश्चयवाचक अव्यय ‘दि’ आवश्यक है।
दूसरे, मैं अपने बारे में बोलते हुए यह कहना चाहूँगा कि किसी भारतीय के लिए यह मानना गलत होगा कि वह अंग्रजी भाषा पर इस प्रकार अधिकार पा सकता है कि वह इस बात पर जोर दे कि यहाँ अल्प विराम की जरूरत है, वहाँ एक अर्द्धविराम आवश्यक है, या ‘ए’ अव्यय यहाँ सही है और अमुक अव्यय सही नहीं है आदि, यह बात मैं स्वयं पर ही लागू करता हूँ। यदि मेरे मित्र अंग्रेजी भाषा के संबंध में स्वयं के निपुण व्याकरणशास्त्री होने का बेजा दावा करना चाहते हैं तो मैं उनका ध्यान आस्ट्रेलियाई संविधान की ओर खींचना चाहूँगा जहाँ से ये शब्द हमने लिए हैं और जहाँ निश्चयवाचक अव्यय ‘दि’ का प्रयोग किया गया है। इसलिए मैं आस्ट्रेलियाई संविधान का सहारा लेता हूँ जिसके बारे में मेरा मानना है और सभी को यह मानना चाहिए कि अच्छे प्रारूपकारों ने उसका प्रारुप तैयार किया था, जो अंग्रेजी भाषा के अच्छे जानकार रहे होंगे और उन्हें हम भाषा की भूल करने का दोषी नहीं ठहरा सकते।
श्रीमान् उपाध्यक्ष ः मैं संशोधन को मतदान हेतु रखता हूँ।
संशोधन अस्वीकृत हो गया।
श्रीमान् उपाध्यक्ष ः संशोधन संख्या 119, श्रीमान ् नजीरुद्दीन अहमद।
श्रीमान् नज़ीरुद्दीन अहमद ः महोदय, मैं प्रस्ताव करता हूँ-
फ्कि अनुच्छेद 1 की धारा (3) के उपखण्ड (स) में ‘ऐज मे’ शब्दों के बाद ‘हियरआफटर’ शब्द को अन्तर्विष्ट किया जाये।य्
महोदय, प्रारुप समिति के माननीय अध्यक्ष को नाराज करने का जोखिम उठाते हुए मैंने इस संशोधन का प्रस्ताव किया है। लेकिन बड़े आदर के साथ मेरा कहना है कि सदस्यों के दिमाग में जो बातें आती हैं उन्हें सदन के समक्ष रखा जाना चाहिए और उस पर सदन की राय ली जानी चाहिए। यदि मैंने किसी सदस्य को नाराज कर दिया हो .....
श्रीमान् उपाध्यक्ष ः किसी को नाराज करने का प्रश्न ही नही है।
श्रीमान् नज़ीरुद्दीन अहमद ः महोदय, मैं विनम्रतापूर्वक यह कहता हूँ कि संदर्भ से ‘हियरआफटर’ शब्द का संकेत मिलता है - अर्थात ् ऐसे राज्य जिनका भविष्य में अधिग्रहण किया जा सकता है। इसलिए शब्द ‘हियरआफटर’ उपयुक्त है और मैं सदन से इसे अन्तर्विष्ट करने पर विचार करने का अनुरोध करता हूँ।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ः मैं कहता हूँ कि यह बिल्कुल अनावश्यक है और मैं इसका विरोध करता हूँ।
श्रीमान् उपाध्यक्ष ः मैं संशोधन को मतदान के लिए रखता हूँ।
यह संशोधन अस्वीकृत हुआ।