अनुच्छेद 10 - Page 82

67

ख्», श्री एच.वी. कामथ ः स्पष्टीकरण के बारे में, महोदय, क्या मैं अपने मित्र माननीय अलादी कृष्णास्वामी अय्यर से पूछ सकता हूँ कि क्या यहाँ अभिव्यक्त शब्द फ्पहली सूची में अस्थायी रूप से उल्लिखित कोई राज्यय् पहली अनुसूची के सभी चार भागों पर लागू होते हैं। प्रथम अनुसूची चार भागों से मिलकर बनी है। तीन भाग राज्यों से संबंधित हैं और आखिरी भाग अण्डमान निकोबार द्वीप समूहों से संबंधित है, और अनुच्छेद 1 को हमने पहले ही स्वीकार कर लिया है जो उपधारा (2) में कहता है कि फ्राज्योंय् का अर्थ उन राज्यों से होगा जो प्रथम अनुसूची के भाग I, II और III में अस्थायी रूप से उल्लिखित हैं। क्या मैं उनसे पूछ सकता हूँ कि क्या फ्प्रथम अनुसूची में अस्थायी रूप से उल्लिखित कोई राज्यय् का अर्थ प्रथम अनुसूची के चारों भागों में उल्लिखित सभी राज्यों और क्षेत्रों से है? उस स्थिति में इस संशोधन की भाषा में सुधार करना पड़ेगा। यह इस प्रकार होनी चाहिए फ्प्रथम अनुसूची के पहले भाग I, II III और IV के तहत कोई राज्य या क्षेत्र और यदि आप ‘राज्य’ को बनाये रखना चाहते हैं तब यह इस प्रकार होगी ‘प्रथम अनुसूची के भागों I, II और III में उल्लिखित किसी राज्य के तहत।’

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ः यह बिल्कुल स्पष्ट है कि हमने भागों का उल्लेख नहीं किया है। हमने केवल ‘प्रथम अनुसूची’ कहा है और प्रथम अनुसूची में, उल्लिखित सभी राज्य इसमें शामिल हैं।

श्री एच.वी. कामथ ः अनुच्छेद 1 कहता है ‘राज्य जो प्रथम अनुसूची के भाग I, II और III में अस्थायी रूप से उल्लिखित है’। भाग IV में उल्लिखित क्षेत्र हमारे संविधान के अनुसार राज्य नहीं हैं।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ः किसी प्रकार का भेद करने की कोई कोशिश नहीं होनी चाहिए।

श्री एच.वी. कामथ ः यदि मेरी बात उत्तर देने के योग्य नहीं है तो मुझे कुछ भी नहीं कहना है।

श्री अलादी कृष्णास्वामी अय्यर ः यदि आप केवल प्रथम अनुसूची का हवाला देते हैं, तो आप पायेंगे कि भाग I में उन क्षेत्रों का उल्लेख है जो इस संविधान के शुरू होने के ठीक पूर्व गवर्नर के प्रांतों के नाम से जाने जाते थे। भाग II उन क्षेत्रों से संबंधित है जो इस संविधान के शुरू होने के ठीक पूर्व दिल्ली, अजमेर - मारवाड़ इत्यादि के मुख्य कमिश्नर के क्षेत्रों के नाम से जाने जाते थे। भाग III भारतीय राज्यों से संबंधित है। ये सभी वर्ग अनुच्छेद 1 में ‘राज्य’ के तौर पर उल्लिखित हैं। प्रथम अनुसूची के भाग IV में अण्डमान निकोबार द्वीप समूह हैं। ये राज्य न होकर क्षेत्र हैं।

ऽ ऽ ऽ ऽ

» वही, पृष्ठ 678