19
श्री एच.वी. कामतः क्या भारत सरकार अधिनियम के अधीन भी अध्यक्ष असेम्बली द्वारा निर्वाचित नहीं होता?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः यह गलत है। इसमें कोई संदेह नहीं कि उसे निर्वाचित किया जाता है लेकिन उसके निर्वाचन को गवर्नर जनरल के अनुमोदन की जरूरत पड़ती है।
श्री एच.वी. कामतः महोदय, मैं संशोधन वापस लेने की अनुमति चाहता हूँ। सभा की अनुमति से संशोधन वापस लिया गया।
नया अनुच्छेद 79-क
* माननीय सभापतिः अनुच्छेद 79-क के बारे में डॉ. अम्बेडकर और श्री घनश्याम सिंह गुप्ता द्वारा सूचना दी गई है।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं इस संशोधन को स्थगित रखना चाहता हूँ।
श्री सभापतिः अनुच्छेद 79-क स्थगित रखा गया।
* * * * *
नया अनुच्छेद 80
# माननीय सभापतिः मुझे वह याद है_ उसे दोहराने की जरूरत नहीं है। हम लोग यह मान सकते हैं कि उस संशोधन को उपस्थित नहीं किया गया है। हम लोग अनुच्छेद 80 को ले सकते हैं
प्रस्ताव हैः
फ्अनुच्छेद 80 को संविधान का भाग बनाया जाए।य्
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः सभापति महोदय, मैं प्रस्ताव करता हूँः
फ्कि अनुच्छेद 80 के खण्ड (1) में फ्इस संविधान में यथा उपबंधित के सिवाएय् शब्दों के स्थान पर फ्इस संविधान में यथा अन्यथा उपबंधित के सिवाएय् शब्द प्रतिस्थापित किए जाएं।य्
महोदय, यह छूट गया है और इसे केवल सही किया जाना है।
* * * * *
* ख्., सीएडी, खण्ड VIII, दिनांक 19 मई, 1949, पृ. 126
#