अनुच्छेद 101 - Page 52

33

के अलावा कानूनी रूप से और कहां प्रश्न उठाया जा सकता है? केवल एक ही स्थान है, जहां संसद की कार्यवाहियों पर कानूनी तरीके से प्रश्न खड़ा किया जा सकता है और इसके लिए कानूनी स्वीकृति ली जा सकती है और वह स्थान न्यायालय ही है। इसलिए, इस संशोधन में श्री कामत जिन शब्दों का उल्लेख चाहते हैं, वे अनावश्यक हैं।

जैसा कि मैं बता चुका हूँ कि न्यायालय ही एकमात्र फोरम है, जहाँ पर राष्ट्रपति या अध्यक्ष या किसी अधिकारी या सदस्य के विरुद्ध कानूनी रूप से सवाल खड़ा किया जा सकता है और कानूनी राहत प्राप्त की जा सकती है, इसलिए उस फोरम को विनिर्दिष्ट किया जाना अनावश्यक है। श्री कामत देख सकते हैं कि इसके संबंध में जो मार्जिन नोट है, उससे यह बात स्पष्ट हो जाती है।

मेरे मित्र श्री नजरुद्दीन अहमद द्वारा प्रस्तुत संशोधन के संबंध में मैं यह कहना चाहता हूँ कि वह इस बात को नहीं समझ पाए हैं कि उपखण्ड (2) में आए ‘जिनमें शक्तियां निहित हैं’ शब्द महत्त्वपूर्ण है।

श्री नजरुद्दीन अहमदः व्यवस्था बनाए रखने के लिए।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः ‘संसद का कोई अधिकारी या अन्य सदस्य, जिनमें शक्तियां निहित हैं, नहीं’ में उल्लिखित व्यक्तियों को उपखण्ड (2) द्वारा संरक्षण मिलता है। अध्यक्ष पहले से ही एक अधिकारी हैं और वह सदस्य भी है, उसमें कोई शक्ति निहित नहीं की जानी है। संविधान ने उसमें शक्ति पहले से निहित कर रखी है। इसलिए, इस संबंध में जो तथ्य है, वह केवल ‘अन्य सदस्य, अर्थात् अध्यक्ष या उपाध्यक्ष, जो भी स्थिति हो, के अलावा सदस्य से संबंधित है, जिसे संरक्षण प्रदान किए जाने की जरूरत है।’ इसलिए, ‘अन्य’ शब्द महत्त्वपूर्ण है।

माननीय सभापतिः ‘या व्यवस्था बनाए रखने के लिए’ शब्दों का क्या प्रभाव है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मान लीजिए सभा के अन्दर कोई बवाल हो जाता है। मैं इसका उस तरह से उल्लेख नहीं करना चाहता। लेकिन, मान लें कि सभा के अन्दर अव्यवस्था उत्पन्न हो जाती है और अध्यक्ष किसी सदस्य को हटाए जाने हेतु अपने पास किसी अधिकारी को नहीं पाता है और वह वहां उपस्थित किसी अन्य सदस्य से अव्यवस्था पैदा करने वाले सदस्य को हटाने के लिए कहता है तो फिर वह सदस्य विशेष ही वह सदस्य होगा, जिसमें अध्यक्ष द्वारा यह प्राधिकार निहित किया जाना माना जाएगा और वह सदस्य फ्अन्य सदस्यय् के दायरे में आएगा।

माननीय सभापतिः ‘क्या कोई अन्य अधिकारी, जो सभा का सदस्य नहीं है’, उसके अन्तर्गत आता है?