भारत सरकार अधिनियम, 1935 (संशोधन विधेयक) की धारा 291 - Page 126

105

माननीय उपसभापति : डॉ. अम्बेडकर, आपको संशोधन सं. 2 को औपचारिक रूप से वापस लेना होगा।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : हाँ, मुझे उसे वापस लेना होगा।

csMd j

संशोधन सभा की अनुमति से वापस लिया गया।

[ 6 संशोधन अस्वीकार किए गए और डॉ. अम्बेडकर के संशोधन सहित 5 संशोधन वापस लिए गए। ]

* * * *

* माननीय उपसभापति : अब मैं श्री सरवटे के संशोधन को सदन के पटल पर रखता हूँ।

प्रश्न है :

“कि प्रस्तावित अनुच्छेद 150 के खंड (3) के उपखंड (ख) में ’उन व्यक्तियों को मिलाकर’ शब्दों के पश्चात् ’राज्य में निवासी’ शब्द जोड़े जाएं और ’राज्य में’ शब्दों के स्थान पर ’भारत के राज्यक्षेत्र में’ शब्द रखे जाएं।“

संशोधन अंगीकृत हुआ।

[ यथासंशोधित अनुच्छेद 150 संविधान में जोड़ा गया। ]

* * * *

* ख्., सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 19 अगस्त, 1949, पृ. 492