172 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : मैं निवेदन करता हूँ कि वह अनावश्यक है क्योंकि सिद्धांत बनाने की शक्ति किसी भी दशा में विधानमंडल को दी जाएगी। प्रश्न है कि क्या अर्जन के सिद्धांत बनाने के लिए केंद्र की पृथक प्रविष्टि हो और राज्य की पृथक हो जो प्रस्तावित है वह यह है कि दोनों केंद्र तथा राज्य के लिए समवर्ती सूची में सामान्य प्रविष्टि होनी चाहिए। इसलिए अनुच्छेद 24 का सिद्धांतों के संबंध में यह प्रविष्टि कहीं न कहीं पर रखनी होगी। जब तक मेरे मित्र को इस विषय को समवर्ती सूची में रखने पर एतराज नहीं होगा इस प्रविष्टि पर विचार करना स्थगित करने का उद्देश्य पूरा नहीं होगा।
श्री श्यामानन्दन सहाय : मैं ऐसी स्थिति पर विचार कर रहा था जहाँ राज्यों द्वारा अर्जन के विषय में भी सिद्धांतों का निर्धारण केंद्रीय संसद द्वारा किया जाए।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : यही असली मुद्दा है। यदि मेरा मित्र इसे समझेगा, यदि हम इसे समवर्ती सूची में रखेंगे तो केंद्र को भी शक्ति प्राप्त होगी।
श्री श्यामानन्दन सहाय : सुनिश्चित रूप से, लेकिन आप कहते हो कि ’केंद्र को भी होगी’ मेरा निवेदन है ....
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : जो मैं कह रहा हूँ वह यह है कि हम ’सिद्ध ांत’ इत्यादि शब्दों को निकाल रहे हैं और समवर्ती सूची की प्रविष्टि 35 में रख रहे हैं। यदि मेरे मित्र दो प्रविष्टियों को संघ सूची में 43 और राज्य सूची में 9 को देखेंगे तो वह देखेंगे कि दोनों ठीक एक ही शब्दों में हैं। दूसरे शब्दों में दोनों अनिवार्य रूप से संपत्ति अर्जन की शक्ति ही नहीं देती, अपितु सिद्धांत निर्धारित करने की भी शक्ति देती है। सिद्धांतों के बारे में प्रविष्टि को केंद्र और राज्यों के बीच में प्रत्येक को स्वतंत्र रूप से बांटने के सिवाय, अब उन शब्दों ’सिद्धांतों’ इत्यादि को हटाने और समवर्ती सूची के प्रविष्टि 35 में रखने का निश्चय हुआ है।
प्रो. शिब्बनलाल सक्सेना : क्या इससे कोई हानि होगी यदि कि जब तक दूसरे अनुच्छेद पारित नहीं होते, तब तक इस बात को स्थगित कर दिया जाए।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : स्थगन से कोई साख नहीं रहेगी। मैं इन बातों को स्थगित करने के पक्ष में नहीं हूँ। इस विषय पर विचार करने के लिए पहले ही बहुत समय व्यतीत हो चुका है।
डॉ. पी.एस. देशमुख : श्रीमन, मेरा प्रस्ताव है-
“कि सूची I की प्रस्तावित सूची 43 में सूची। (छठवां सप्ताह) के संशोधन 21 में ’ संपत्ति को’ शब्द के पश्चात् ’संघ की विधि के अनुसार’ शब्द समाविष्ट किए जाएँ।