प्रविष्टि 57 - Page 201

180 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

माननीय सभापति : अब मैं डॉ. अम्बेडकर के संशोधन को मत के लिए प्रस्तुत करता हूँ।

(संशोधन स्वीकार हुआ।)

प्रविष्टि 56

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : मेरा प्रस्ताव है :

“कि सूची I की प्रविष्टि 56 के स्थान पर निम्नलिखित रखी जाए :

’56. इस सूची के विषयों में से किसी के प्रयोजन के लिए जांच, सर्वेक्षण और आंकड़े’।

इसमें कोई अंतर नहीं है। हमने इसे केवल ’इस सूची के किसी विषय के प्रयोजन के लिए’ किया है।

श्री नजीरुद्दीन अहमद (पश्चिम बंगाल : मुस्लिम) : यद्यपि मेरा संशोधन संख्या 167 वाक्य को सुधारेगा, मैं इसे पेश करना नहीं चाहता।

(संशोधन संख्या 254 पेश नहीं हुआ।) श्री फूल सिंह (संयुक्त प्रांत : सामान्य) : सभापति महोदय, श्रीमन,

डॉ. अम्बेडकर द्वारा सुझाया संशोधन इस प्रविष्टि के परिमाण/क्षेत्र को सीमित करेगा....... इन थोड़े शब्दों द्वारा मेरा निवेदन है कि डॉ. अम्बेडकर स्थिति पर दुबारा विचार करें।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : श्रीमन, मैं समझता हूँ कि मेरे मित्र द्वारा दर्शाया गया डर निराधार है और इस तथ्य से उत्पन्न होता है कि वह तथ्य की ओर आकर्षित नहीं हुए हैं कि अन्य सभी जांचें, जो राज्यों से संबंधित हैं और दूसरे विषय अब समवर्ती सूची में रख दिए गए हैं। इसलिए यहाँ ऐसे किसी प्रयोजन की अनुपस्थिति नहीं है जिसे वह चाहते हैं।

(संशोधित रूप में प्रविष्टि 57 संघ सूची में जोड़ी गई।)

प्रविष्टि 57

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : श्रीमन, मेरा प्रस्ताव है :

“कि सूची 1 की प्रविष्टि 57 के स्थान पर निम्नलिखित को रखी जाए :

* ख्., सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 31 अगस्त, 1949, पृ. 784-785

** ख्., सीएडी, खण्ड IX, दिनांक 31 अगस्त, 1949, पृ. 785